लाइव न्यूज़ :

केएसएफई में सतर्कता जांच के मद्देनजर दिये गये सार्वजनिक बयानों से बचा जाना चाहिए था: माकपा

By भाषा | Updated: December 1, 2020 20:42 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, एक दिसंबर केरल राज्य वित्त उपक्रम (केएसएफई) के अनेक दफ्तरों में सतर्कता विभाग के छापों को मुख्यमंत्री पिनराई विजयन द्वारा उचित ठहराये जाने के एक दिन बाद माकपा ने मंगलवार को कहा कि जांच के मद्देनजर दिये गये कुछ बयानों का गलत अर्थ निकाला गया और इनसे बचा जाना चाहिए था।

माकपा के प्रदेश सचिवालय की बैठक आज यहां हुई। पार्टी ने हाल ही में केएसएफई के कार्यालयों में सतर्कता जांच के खिलाफ प्रदेश के वित्त मंत्री टी एम थॉमस इसाक की कुछ कड़ी प्रतिक्रियाओं की ओर इशारा किया और कहा कि इस मामले में सार्वजनिक बयानों से बचना चाहिए।

इस कार्रवाई से राजनीतिक पारा चढ़ गया और इसाक ने इस कार्रवाई की निंदा की।

हालांकि बाद में उन्होंने अपने रुख में नरमी लाते हुए कहा कि वह केएसएफई में सतर्कता विभाग की कार्रवाई के संबंध में बहस को आगे नहीं बढ़ाना चाहते।

माकपा ने दावा किया कि केएसएफई में सतर्कता निरीक्षण को लेकर पार्टी और सरकार के बीच मतभेद होने के विपक्ष के दावे निराधार हैं और ये जनता के बीच संदेह पैदा करने की राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों की कोशिश है।

पार्टी द्वारा जारी एक बयान के अनुसार मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया था कि सतर्कता निरीक्षण एक सामान्य प्रक्रिया है।

इस बीच राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रमेश चेन्नितला ने इसाक के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने उनके दावों को खारिज कर दिया है।

उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘मुख्यमंत्री और पार्टी ने इसाक का खंडन किया है। वह मंत्रिमंडल में कैसे रह सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए