लाइव न्यूज़ :

जनप्रतिनिधि सुनिश्चित करें कि लोगों तक विकास बिना विलंब के पहुंचे : उप राष्ट्रपति

By भाषा | Updated: February 5, 2021 23:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच फरवरी उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को जनप्रतिनिधियों और सरकार का आह्वान किया कि वे यह सुनिश्चित करें कि विकास बिना किसी विलंब के देश के सभी नागरिकों तक पहुंचे।

वह "पार्लियामेंट मैसेंजर इन राजस्थान" शीर्षक वाली एक पुस्तक के डिजिटल विमोचन के अवसर पर बोल रहे थे।

आधिकारिक बयान के मुताबिक, उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि सांसद लोकलुभावनवाद छोड़ें और विकास की जरूरतों को लेकर लोगों का मार्गदर्शन करें।

उपराष्ट्रपति ने जनप्रतिनिधियों और सरकार का आह्वान किया कि वे यह सुनिश्चित करें कि विकास बिना किसी विलंब के देश के सभी नागरिकों तक पहुंचे।

उन्होंने सांसदों से कहा, "मेरा सांसदों को सुझाव है कि वे सांसद निधि योजना का इस्तेमाल 'आदर्श गांवों' के विकास में करें।"

नायडू ने कहा, "सदन में चर्चा का स्तर गिर रहा है, लोगों की नजर में नेताओं की छवि खराब हो रही है,मेरी सभी निर्वाचित सदस्यों से अपील है कि पद की गरिमा और अपने कर्तव्यों का ध्यान रखें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर