लाइव न्यूज़ :

लोक अभियोजक व एक अन्य रिश्वत लेते गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 1, 2021 00:33 IST

Open in App

जयपुर, 30 अप्रैल भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने झुंझुनू में अतिरिक्त जिला जज (एडीजे) न्यायालय, चिड़ावा के लोक अभियोजक व टाईपिस्ट (निजी व्यक्ति) को 55 हजार रुपये की कथित रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसके विरूद्ध थाना चिड़ावा में दर्ज मामले में मदद करने व मुलजिम कम करने की एवज में एडीजे न्यायालय चिड़ावा के लोक अभियोजक (पीपी) मोहम्मद खादिम व पुलिस थाना चिड़ावा के कांस्टेबल (रीडर) अनिल कुमार द्वारा 55 हजार रुपये की राशि रिश्वत मांगकर परेशान किया जा रहा है।

ब्यूरो की टीम ने शिकायत का सत्यापन कर शुक्रवार को ट्रेप कार्रवाई की। इसमें आरोपी लोक अभियोजक मोहम्मद खादिम द्वारा रिश्वत के 55 हजार रूपये जितेन्द्र कुमार टाइपिस्ट (निजी व्यक्ति) को दिलवाने पर दोनों को मौके पर रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

इस मामले में चिड़ावा के थानाधिकारी लक्ष्मीनारायण (पुलिस निरीक्षक) व कांस्टेबल (रीडर) अनिल कुमार, एसीबी की कार्रवाई की भनक लगने पर मौके से फरार हो गये जिनकी तलाश की जा रही है।

आरोपियों के निवास व अन्य ठिकानों की तलाशी जारी है। एसीबी मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर आगे जांच करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग