लाइव न्यूज़ :

स्कूलों की तरह छुट्टी पर अदालतों के जाने की जनता की धारणा सही नहीं : न्यायमूर्ति जयंत नाथ

By भाषा | Updated: November 9, 2021 20:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ नवंबर दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति जयंत नाथ ने कहा है कि स्कूलों की तरह छुट्टी पर अदालतों के जाने को लेकर जनता की धारणा सही नहीं है और उनकी कड़ी मेहनत को प्रदर्शित करने के लिए ‘‘छवि बदलने’ के संबंध में उपयुक्त तंत्र होना चाहिए। न्यायमूर्ति जयंत नाथ मंगलवार को सेवानिवृत्त हो गए।

न्यायाधीश ने उच्च न्यायालय द्वारा आयोजित अपने विदाई समारोह में कहा कि पिछले काफी समय से लंबित मामलों के साथ अदालतों का अधिक बोझ एक ज्ञात तथ्य है लेकिन देरी का कारण सिर्फ अदालतें नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अदालतों और वकीलों द्वारा ‘‘अथक प्रयासों’’ के बावजूद मामले लंबित है।

न्यायाधीश ने कहा, ‘‘यह एक ज्ञात तथ्य है कि अदालतें लंबे समय से लंबित मामलों के बोझ तले दबी हैं। दुर्भाग्य से, एक आम आदमी की धारणा मामलों के निपटारे में देरी के लिए अदालत को दोष देना है। अदालतों के छुट्टियों पर जाने के बारे में बहुत कुछ कहा जाता है, इसकी तुलना स्कूल की छुट्टियों से की जाती है। मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि लोगों के बीच यह छवि सही नहीं है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘देरी के कारण कई हैं लेकिन वास्तव में उनके लिए अदालतें जिम्मेदार नहीं हैं। मैं बस इतना ही कह सकता हूं कि अदालत को उपयुक्त तंत्र के माध्यम से इस कठिन और अच्छे काम को बताने के लिए कुछ कदम उठाने की जरूरत है। मुझे इस पर और कुछ कहने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन मुझे लगता है कि छवि में कुछ बदलाव उपयोगी होगा।’’

अपने विदाई संबोधन में न्यायमूर्ति नाथ ने वकीलों को अपने पेशे और मुवक्किल के प्रति ‘‘ईमानदार’’ रहने की सलाह दी और याद दिलाया कि सफलता का कोई ‘शॉर्टकट’ नहीं है।’’ मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल ने कहा कि न्यायमूर्ति नाथ एक प्रतिष्ठित न्यायाधीश हैं, जिन्हें उनकी प्रतिष्ठा और उत्कृष्टता के लिए याद किया जाएगा।

न्यायमूर्ति नाथ अप्रैल 2013 में उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त हुए और 18 मार्च 2015 को स्थायी न्यायाधीश बने थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर