लाइव न्यूज़ :

सफाई कर्मचारियों के वेतन को लेकर जनहित याचिका दायर

By भाषा | Updated: February 3, 2021 23:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन फरवरी दिल्ली उच्च न्यायालय ने सफाई कर्मचारियों का लंबित वेतन जारी करने और उन्हें चिकित्सा सुविधा एवं सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने का अनुरोध करने वाली जनहित याचिका पर केंद्र सरकार एवं आप सरकार से जवाब मांगा।

मुख्य न्यायाधीश डीएन पटेल और न्यायमूर्ति ज्योति सिंह की पीठ ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, दिल्ली सरकार एवं राष्ट्रीय तथा दिल्ली सफाई कर्मचारी आयोग को नोटिस जारी कर 15 मार्च तक याचिका पर जवाब मांगा।

याचिका दिल्ली निवासी हरनाम सिंह ने दायर की है। उनका दावा है कि वह सामाजिक कार्यकर्ता हैं एवं दिल्ली सफाई कर्मचारी आयोग के पूर्व अध्यक्ष हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि जब महामारी के मरीजों की संख्या अनियंत्रित रूप से बढ़ रही थी तब सफाई कर्मी बिना जरुरी सुरक्षा उपकरण के काम कर रहे थे।

सिंह का प्रतिनिधित्व वकील महमूद प्राचा कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि सफाई कर्मचारियों के कल्याण के लिए दो आयोग गठित किए गए हैं। बावजूद इसके वे अपना कर्तव्य नहीं निभा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi: होटलों में तंदूर में कोयले के इस्तेमाल पर रोक, खुले में कचरा जलाने पर लगेगा 5000 का जुर्माना; बढ़ते AQI पर सरकार सख्त

भारतट्रंप के टैरिफ लागू करने के बीच भारत-अमेरिका की आज ट्रेड वार्ता, दिल्ली में होगी बैठक

भारतGoa Fire Incident: लूथरा ब्रदर्स के बिजनेस पार्टनर को पुलिस ने पकड़ा, जारी था लुक आउट सर्कुलर

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: सुबह-सुबह जारी हो गए ईंधन के दाम, बस एक क्लिक से करें चेक

विश्वट्रम्प की इससे ज्यादा बेइज्जती और क्या हो सकती है ? 

भारत अधिक खबरें

भारतजब सभी प्रशिक्षण लेते हैं, फिर नेता क्यों पुत्रों को वंचित रखते हैं ?

भारतआरोप-प्रत्यारोप में ही सीमित होती राजनीति, किसी विषय पर मतभेद हो ही नहीं तो फिर बहस क्यों?

भारतAadhaar Crad e-KYC: कैसे करें आधार का केवाईसी? जानें आसान प्रोसेस

भारतमाइक्रोसॉफ्ट के बॉस सत्या नडेला ने पीएम मोदी से मिले, भारत में ‘AI फर्स्ट फ्यूचर’ के लिए $17.5 बिलियन का करेंगे निवेश

भारतअरपोरा क्लब में आग लगने के बाद गोवा के वागाटोर में लूथरा के नाइट क्लब पर चला बुलडोजर