लाइव न्यूज़ :

नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों के अधिकारियों के विनियमन के लिए जनहित याचिका दायर

By भाषा | Updated: November 24, 2020 19:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 नवंबर दिल्ली उच्च न्यायालय में मंगलवार को एक जनहित याचिका दायर कर अनुरोध किया गया कि शहर में नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों को दिए गए अधिकारों का विनियमन किया जाए और उन्हें पुलिसकर्मियों के समान वर्दी पहनने से रोका जाए।

महिला वकील अमृता धवन द्वारा याचिका में दावा किया गया है कि नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक दिल्ली महामारी रोग (कोविड-19 का प्रबंधन) विनियम 2020 के तहत उन्हें दिए गए ‘व्यापक’ अधिकारों का ‘दुरुपयोग’ कर रहे हैं।

याचिकाकर्ता अमृता धवन ने वकील अर्पित भार्गव के जरिए दायर अपनी याचिका में दावा किया गया है कि स्वयंसेवकों द्वारा शक्तियों का दुरुपयोग किए जाने के बारे में अवगत होने के बावजूद दिल्ली सरकार और दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने कोई कार्रवाई नहीं की है।

याचिका में अनुरोध किया गया है कि दिल्ली सरकार और डीडीएमए को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया जाए कि पुरुष स्वयंसेवक नियमों के संदर्भ में महिलाओं की तस्वीरें नहीं लें।

याचिका में कहा गया है कि ऐसे उदाहरण भी हैं जहां स्वयंसेवक कथित रूप से जबरन वसूली में शामिल थे और कोविड​​-19 ड्यूटी का हवाला देते हुए महिलाओं की तस्वीरें ले रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह