लाइव न्यूज़ :

प्रदर्शनरत किसानों पर हमले की एसआईटी जांच कराने की मांग करते हुए जनहित याचिका दायर

By भाषा | Updated: May 26, 2021 14:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 मई दिल्ली उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर कर केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय राजधानी के बाहरी इलाके में डेरा डाले किसानों पर कथित हमले की विशेष जांच दल (एसआईटी) से स्वतंत्र जांच कराने का अनुरोध किया गया है।

याचिका में आरोप लगाया गया है कि 29 जनवरी को दिल्ली तथा हरियाणा के बीच सिंघु सीमा पर रह रहे किसानों पर कुछ बदमाशों ने वहां तैनात ‘‘पुलिसकर्मियों की सहायता और मार्गदर्शन से’’ हमला किया।

इसमें दावा किया गया कि हमले के मामले में बदमाशों और इसमें शामिल दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के खिलाफ अलीपुर पुलिस थाने में एक आपराधिक शिकायत दर्ज करायी गई। हालांकि कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की।

याचिका में यह भी दावा किया गया है कि आरोपियों के खिलाफ उचित जांच का अनुरोध करते हुए सीबीआई, भारत के प्रधान न्यायाधीश, राष्ट्रीय महिला आयोग और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को प्रतिवेदन भेजे गए थे लेकिन इसमें कुछ हुआ नहीं है।

याचिका में एसआईटी से सारे मामले की स्वतंत्र जांच कराने और इस घटना की वीडियो फुटेज संरक्षित करने का अनुरोध किया गया है क्योंकि प्रदर्शन स्थल पर पुलिस के कैमरे लगे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग