लाइव न्यूज़ :

मुंबई की तरह दिल्ली में भी ‘ड्राइव इन टीकाकरण केंद्र’ बनाने के लिए जनहित याचिका

By भाषा | Updated: May 8, 2021 19:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ मई दिल्ली उच्च न्यायालय में शनिवार को एक जनहित याचिका दायर कर केंद्र और दिल्ली सरकार को मुंबई की तरह राष्ट्रीय राजधानी में भी स्टेडियम सहित खुले स्थान पर ‘ड्राइव इन टीकाकरण केंद्र’ बनाने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया।

याचिका दायर करने वाले दिल्ली के कारोबारी अमनदीप अग्रवाल चाहते हैं कि मुंबई की तरह दिल्ली में भी ड्राइव इन टीकाकरण केंद्र स्थापित किए जाए ताकि लोग टीका लगवाने के समय एक दूसरे के संपर्क में नहीं आए और सामाजिक दूरी का पालन कर सके।

वकील ऋषभ अग्रवाल के जरिये दायर याचिका में कहा गया है कि कर्फ्यू या लॉकडाउन लगाने का उद्देश्य असफल हो जाएगा अगर लोग टीकाकारण केंद्रों और अस्पतालों में टीका लगवाने के लिए बंद स्थान पर कतार में या भीड़ में खड़े होंगे।

याचिका में कहा गया कि खुले में टीकाकरण केंद्र स्थापित करने से चिकित्सा कर्मियों और अस्पताल के आधारभूत संरचना पर भी दबाव कम होगा जो पहले ही राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 मरीजों की बढ़ती संख्या की वजह से चुनौती का सामना कर रहे हैं।

याचिकाकर्ता ने कहा,‘‘ ड्राइव इन टीकाकरण केंद्र लोगों को यथाशीघ्र बिना किसी अन्य के संपर्क में आए टीकाकरण कराने के लिए प्रोत्साहित करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह