लाइव न्यूज़ :

सबका विश्वास योजना के खिलाफ उच्च न्यायालय में जनहित याचिका

By भाषा | Updated: December 6, 2019 06:04 IST

दिल्ली उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर कर सरकार के उस फैसले का विरोध किया गया है

Open in App
ठळक मुद्देअंतिम सुनवाई 30 जून या उससे पहले पूरी हो चुकी है योजना माल एवं सेवा कर (जीएसटी) में समाहित करों के निपटारे से संबंधित है

दिल्ली उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर कर सरकार के उस फैसले का विरोध किया गया है जिसमें करदाताओं के उन लंबित विवादों के लिए ‘सबका विश्वास (विरासत विवाद समाधान) योजना, 2019’ का लाभ देने का फैसला किया गया है, जिनकी अंतिम सुनवाई 30 जून या उससे पहले पूरी हो चुकी है।

योजना माल एवं सेवा कर (जीएसटी) में समाहित करों के निपटारे से संबंधित है, जिसमें ब्याज एवं जुर्माने की पूर्ण माफी के साथ मुकदमे की कार्यवाही से छूट के रूप में करदाताओं को कई राहत दिए गए हैं। याचिका में दलील दी गई है कि जिन विवादों की सुनवाई 30 जून या उससे पहले पूरी हो चुकी है या जिनके कर की रकम निर्धारित नहीं की गई है अथवा तय समय से पहले उनके बारे में सूचित नहीं किया गया है, उनके लिए योजना को लागू करने से सरकारी खजाने को काफी नुकसान होगा।

जनहित याचिका शुक्रवार को मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल एवं न्यायमूर्ति सी हरि शंकर की पीठ के समक्ष सुनवाई के लिए सूचीबद्ध होने की संभावना है। भाषा सुरभि दिलीप दिलीप

टॅग्स :दिल्ली हाईकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने तमिल मीडिया हॉउस 'नक्कीरन' को ईशा फाउंडेशन और सद्गुरु के खिलाफ मानहानिकारक सामग्री हटाने को कहा

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

क्राइम अलर्टविवाह का वादा कर शारीरिक संबंध बनाना और कुंडली मिलान न होने के कारण शादी से इनकार पर लागू होगी धारा 69

भारतघर के बगल में सार्वजनिक मूत्रालय और कूड़ेदान का होना संविधान के तहत स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण में गरिमापूर्ण जीवन जीने के अधिकार का उल्लंघन?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित