लाइव न्यूज़ :

उच्चतम न्यायालय में मानव तस्करी के मुद्दे पर जनहित याचिका दायर

By भाषा | Updated: June 11, 2021 18:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 जून उच्चतम न्यायालय में शुक्रवार को एक जनहित याचिका दायर कर केंद्र और राज्य सरकारों को बेनामी संपत्ति और आय से अधिक संपत्ति जब्त करने के लिए उचित कदम उठाने और परोक्ष एवं प्रत्यक्ष रूप से मानव तस्करी तथा तस्करी में शामिल अपराधियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगाने के निर्देश देने का अनुरोध किया गया।

भाजपा नेता अश्वनी कुमार उपाध्याय ने यह याचिका दायर की है। याचिका में कहा गया, ‘‘मानव तस्करी गंभीर अपराध है और मानवाधिकार का घोर उल्लंघन है और बच्चों का यौन उत्पीड़न किसी भी अपराध से ज्यादा खराब है। हालांकि, कमजोर और पुराने पड़ चुके कानून तथा गहराई से जड़े जमा चुके भ्रष्टाचार की वजह से मानव तस्करी न केवल यौन शोषण के लिए बल्कि बंधुआ मजदूरी, भीख मांगने और मादक पदार्थों की तस्करी के लिए जारी है। न केवल महिलाएं और बच्चे बल्कि पुरुष और ट्रांसजेंडर भी मानव तस्करी के शिकार हैं।’’

याचिका में शीर्ष अदालत से अनुरोध किया गया है कि वह केंद्र सरकार को मानव तस्करी एवं तस्करी से जुड़े अंतरराष्ट्रीय कानूनों का अध्ययन करने और इन अपराधों से जुड़े विशेष अध्यायों को भारतीय दंड संहिता में शामिल करने के लिए उचित कदम उठाने का निर्देश दे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं