लाइव न्यूज़ :

निजी कंपनी में आईसीसी सदस्यों की सुरक्षा के लिए अदालत में जनहित याचिका दायर

By भाषा | Updated: January 4, 2021 19:38 IST

Open in App

मुंबई, चार जनवरी बंबई उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर कर अनुरोध किया गया है कि निजी कंपनियों में कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की रोकथाम के लिए गठित आंतरिक शिकायत समितियों (आईसीसी) के सदस्यों को लोक सेवक माना जाए और उनके लिए कुछ सुरक्षा उपाय किए जाएं।

यह याचिका नगर निवासी जानकी चौधरी द्वारा दायर की गयी है जो एक निजी कंपनी में काम कर रही थीं और वहां गठित आईसीसी की प्रमुख थीं। अधिवक्ता आभा सिंह ने कहा कि निजी कंपनियों की ऐसी समितियों के सदस्यों को कोई सुरक्षा नहीं दी जाती ताकि वे बिना किसी डर और पक्षपात के काम कर सकें।

याचिका में कहा गया है कि इस तरह की समिति के सदस्यों को कंपनी में कर्मचारी होने के दौरान ही यौन उत्पीड़न की शिकायतों पर फैसला करने का सांविधिक कर्तव्य सौंपा जाता है तथा उन्हें कंपनी से हटाया जा सकता है।

याचिका में कहा गया है, "इससे हितों का गंभीर टकराव पैदा होता है और सदस्य को स्वतंत्र व निष्पक्ष फैसला करने से रोकता है। यदि सदस्य द्वारा ऐसा निर्णय लिया जाता है जो वरिष्ठ प्रबंधन की इच्छा के विरुद्ध है, तो उन्हें निशाना बनाया जा सकता है।’’

इसमें कहा गया है कि चौधरी ने खुद ही आंतरिक शिकायत समिति की प्रमुख के रूप में अपने कार्यस्थल पर ऐसी चुनौतियों का सामना किया।

याचिका में अनुरोध किया गया है कि कानून की कमियों की समीक्षा और निजी क्षेत्र में आईसीसी सदस्यों की सुरक्षा संबंधी सिफारिशें करने के लिए एक आयोग गठित किया जाए।

मुख्य न्यायाधीश दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति जी एस कुलकर्णी की खंडपीठ इसी हफ्ते जनहित याचिका पर सुनवाई करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं