लाइव न्यूज़ :

चंद्रपुर में शराब की बिक्री पर लगी रोक को हटाने के खिलाफ बंबई उच्च न्यायलय में जनहित याचिकाएं दायर

By भाषा | Updated: December 20, 2021 20:28 IST

Open in App

मुंबई, 20 दिसंबर महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में शराब की ब्रिकी पर लगी रोक को हटाने को लेकर बंबई उच्च न्यायालय में कई जनहित याचिकाएं दायर की गई हैं।

याचिकाएं डॉ अभय बांग, पूर्व विधायक डब्ल्यूएस छतप और कुछ आदिवासियों ने दायर की हैं। इनमें राज्य कैबिनेट के फैसले और आठ जून 2021 के परिपत्र को चुनौती दी गई है, जिसमें चंद्रपुर में शराब की बिक्री पर लगे प्रतिबंध को रद्द किया गया है।

याचिकाएं सोमवार को मुख्य न्यायाधीश दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति एम एस कार्णिक की खंडपीठ के समक्ष सुनवाई के लिए आईं।

बांग के वकील रफीक दादा और उदय वरुंजिकर ने उच्च न्यायालय को बताया कि चंद्रपुर एक आदिवासी क्षेत्र है और वहां पर अगर शराब बेचने की अनुमति दी गई तो लोग इसके आदी हो जाएंगे और ऐसे में महिलाएं और बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं।

मामले को थोड़ी देर सुनने के बाद, अदालत ने कहा कि नागपुर पीठ के पास इस मामले की सुनवाई का अधिकार है। हालांकि, दादा ने अदालत को बताया कि (प्रतिबंध को रद्द करने का) निर्णय मुंबई में लिया गया था।

मुख्य न्यायाधीश दत्ता ने कहा कि सभी निर्णय मुंबई में लिए जाते हैं क्योंकि मंत्रालय यहां स्थित है लेकिन इस विशेष निर्णय का प्रभाव चंद्रपुर में है और इसलिए, नागपुर पीठ को मामले की सुनवाई करनी चाहिए।

इस साल जून में, महाराष्ट्र सरकार ने चंद्रपुर जिले में शराब की बिक्री और सेवन पर लगे प्रतिबंध को रद्द करने का फैसला किया था और दावा किया था कि यह एक समिति की सिफारिशों पर आधारित था। जिले में अप्रैल 2015 से शराब की बिक्री पर रोक थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए