लाइव न्यूज़ :

आरडब्ल्यूए, एनजीओ कार्यालयों में टीकाकरण केंद्र बनाए जाने को लेकर जनहित याचिका दायर

By भाषा | Updated: May 6, 2021 14:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह मई दिल्ली उच्च न्यायालय में बृहस्पतिवार को एक जनहित याचिका दायर कर केंद्र तथा दिल्ली सरकार को रेजीडेंशियल वेलफेयर एसोसिएशंस (आरडब्ल्यूए), सहकारी समितियों, गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) के कार्यालयों में टीकाकरण केंद्र बनाने के निर्देश देने का अनुरोध किया ताकि लोगों पर टीकाकरण केंद्रों पर हो रही भीड़ से कोविड-19 होने का खतरा कम किया जा सकें।

मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल और न्यायमूर्ति जसमीत सिंह की पीठ ने संबंधित अधिकारियों को याचिका पर प्रतिवेदन के तौर पर विचार करने और मामले में लागू कानून, नियमों और सरकार की नीति के अनुसार फैसला लेने के लिए कहा।

अदालत ने कहा कि अधिकारी कोई भी फैसला लेते वक्त निधि, बुनियादी ढांचा और मानव संसाधनों की उपलब्धता को ध्यान में रखेंगे और इस निर्देश के साथ ही उसने आशीष कुमार की याचिका का निस्तारण कर दिया।

कुमार ने अपनी याचिका में कहा था कि आरडब्ल्यूए, एनजीओ और सहकारी समितियों के कार्यालयों में टीकाकरण केंद्र बनाने से सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करने और अन्य केंद्रों के बाहर लंबी कतारों से बचने में मदद मिलेगी, जिससे नागरिकों के कोविड-19 संक्रमण की चपेट में आने का खतरा कम होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता