लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार द्वारा नगर निकायों को आवंटित कोष की जानकारी के लिए जनहित याचिका दायर

By भाषा | Updated: January 22, 2021 19:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 जनवरी दिल्ली प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अभिषेक दत्त ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने दिल्ली उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर कर महानगर की सरकार द्वारा तीनों नगर निगमों को आवंटित की गई राशि एवं निकायों द्वारा खर्चे की विस्तृत जानकारी मुहैया कराने का निर्देश देने का अनुरोध किया है।

उन्होंने यहां आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि 13 साल से नगर निगमों पर काबिज भाजपा ने वर्ष 2017 के घोषणा पत्र में कहा था कि अगर दिल्ली सरकार धन मुहैया नहीं कराएगी तो वह केंद्र से धन लेगी।

दत्त ने दावा किया, ‘‘ मौजूदा समय में नगर निगमों की हालत यह हो गई है कि न तो केंद्र से और न ही अरविंद केजरीवाल सरकार से उन्हें कोई धन मिल रहा है।’’

कांग्रेस नेता ने कहा कि इससे महामारी के खिलाफ लड़ रहे कोरोना योद्धाओं की तनख्वाह देने में ‘ बाधा’ उत्पन्न हो रही है जिन्होंने कोविड-19 के दौरान लॉकडाउन और उसके बाद भी अपनी जान को खतरे में डाल कर निर्धारित अवधि से अधिक समय तक काम किया।

उल्लेखनीय है कि दत्त स्वयं पार्षद हैं और दक्षिण दिल्ली नगर निगम में कांग्रेस नेता हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन