उत्तराखंड में छठ पर सार्वजनिक अवकाश
By भाषा | Updated: November 8, 2021 22:24 IST2021-11-08T22:24:45+5:302021-11-08T22:24:45+5:30

उत्तराखंड में छठ पर सार्वजनिक अवकाश
देहरादून, आठ नवंबर उत्तराखंड सरकार ने छठ पर्व के मौके पर 10 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।
राज्यपाल की मंजूरी के बाद इस आशय का आदेश सोमवार को जारी कर दिया गया। हालांकि, यह आदेश कोषागारों और उपकोषागारों पर लागू नहीं होगा।
छठ का पर्व पूर्वी भारत में बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में हर्षोल्लास से मनाया जाता है। लेकिन हाल के वर्षो में इन प्रदेशों के लोगों की अन्य जगहों पर अच्छी खासी तादाद को देखते हुए यह त्योहार उन स्थानों पर भी मनाया जाने लगा है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।