लाइव न्यूज़ :

जनता को जानने का हक है कि समीर वानखेड़े दोहरी जिंदगी जी रहे हैं : मलिक ने अदालत से कहा

By भाषा | Updated: December 16, 2021 19:23 IST

Open in App

मुंबई, 16 दिसंबर महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने बंबई उच्च न्यायालय से कहा कि उन्होंने समीर वानखेड़े के खिलाफ इसलिए बोला क्योंकि जनता को जानने का हक है कि एससीबी अधिकारी ने किस प्रकार अपनी जाति के बारे में झूठ बोलकर यह नौकरी हासिल की।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता ने दो दिन पहले दायर हलफनामे में कहा कि वह चाहते हैं कि लोगों को पता चले कि नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के जोनल निदेशक वानखेड़ ‘‘हिन्दू और मुसलमान’ के रूप में ‘दोहरी जिंदगी’ जी रहे हैं।

हलफनामे में कहा गया है, ‘‘मेरे द्वारा प्रकाशित दस्तावेज दिखाते हैं कि कैसे गैरकानूनी तरीके से समीर वानखेड़े ने यह नौकरी पायी और अपना कर्तव्य निभाते हुए किस प्रकार के गलत कार्य किए हैं।’’

हलफनामे में कहा गया है, ‘‘इसलिए जनता को इससे जुड़ी सच्चाई जानने का अधिकार है।’’

मलिक ने समीर वानखेड़े के पिता ज्ञानदेव द्वारा उनके खिलाफ दायर मानहानि के मुकदमे के जवाब में हलफनामा दायर किया है।

मलिक ने नवंबर में समीर वानखेड़े के खिलाफ कई ट्वीट किए थे, जिनमें तमाम आरोपों के साथ यह भी कहा था कि वानखेड़े जन्म से मुसलमान हैं और उन्होंने केन्द्र सरकार में नौकरी पाने के लिए खुद को अनुसूचित जाति का बताया और फर्जी जाति प्रमाणपत्र जमा किया। इसके बाद ज्ञानदेव ने मलिक के खिलाफ मुकदमा दायर किया।

ज्ञानदेव ने मलिक के आरोपों से इंकार किया है और दावा किया कि राकांपा नेता उन्हें और उनके परिवार को निशाना बना रहे हैं क्योंकि मादक पदार्थों से जुड़े एक मामले में समीर वानखेड़े के नेतृत्व वाली एक टीम ने मंत्री के दामाद को गिरफ्तार किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं