लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस संक्रमण रोकने में जनता कर्फ्यू अत्यंत कारगर : आनंदीबेन पटेल

By भाषा | Updated: April 11, 2021 23:26 IST

Open in App

भोपाल, 11 अप्रैल मध्य प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने रविवार को कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण को प्रभावी ढंग से रोकने में जनता कर्फ्यू अत्यंत कारगर सिद्ध होगा।

उन्होंने नगरीय क्षेत्रों में आवासीय एवं मोहल्ला समितियों और ग्रामीण अंचल में सरपंचों का आह्वान किया कि वे कोरोना संक्रमण रोकने में जनता कर्फ्यू जैसे प्रयासों को प्रभावी तरीके से लागू करें।

पटेल उत्तर प्रदेश की भी राज्यपाल हैं। वह आज राजभवन लखनऊ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सर्वदलीय बैठक ले रही थीं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंत्रालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में शामिल हुए।

चौहान ने कहा, ‘‘ कोरोना वायरस का संकट बड़ा है। प्रदेश में कोरोना की पहली पीक से दो गुना से अधिक प्रकरण आ रहे हैं। ऐसे में सभी मिलकर कोरोना के विरुद्ध लड़ाई लड़ें और इसे परास्त करें।’’

उन्होंने इसके विरूद्ध तीन स्तरों पर लड़ाई का जिक्र करते हुए कहा कि पहला, सभी के सहयोग से कोरोना वायरस के संक्रमण को प्रभावी ढंग से रोकना, दूसरा, सभी जिलों में कोरोना वायरस के उपचार की अच्छी से अच्छी व्यवस्था करना तथा तथा 45 वर्ष से अधिक उम्र के हर व्यक्ति का टीकाकरण। उनका कहना था कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था न बिगड़े इसके लिए लॉकडाउन के स्थान पर स्वतः स्फूर्त कोरोना कर्फ्यू लगाया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos