लाइव न्यूज़ :

राम जन्मभूमि की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिये जन सम्पर्क किया जाएगा : चंपत राय

By भाषा | Updated: December 14, 2020 15:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 दिसंबर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र न्यास के महासचिव चंपत राय ने रविवार को कहा कि अयोध्या में मंदिर के निर्माण और जन्मभूमि के ऐतिहासिक तथ्यों की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिये मकर संक्रांति से माघ पूर्णिमा तक पूरे देश में जनसंपर्क किया जायेगा।

राय ने एक बयान में कहा कि देश की कम से कम आधी आबादी को मंदिर की ऐतिहासिक जानकारी से अवगत कराने के लिये प्रत्येक हिस्से में घर घर जाकर संपर्क किया जाएगा।

राय ने कहा, ‘‘जनसंपर्क का कार्य मकर संक्रांति से प्रारंभ करेंगे और माघ पूर्णिमा तक यह पूर्ण होगा।’’

उन्होंने कहा कि मंदिर का निर्माण करोड़ों लोगों के स्वैच्छिक सहयोग से होगा। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता बनाए रखने के लिए हमने दस रुपये, एक सौ रुपये, एक हजार रुपये के कूपन एवं रसीदें छापी हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता योगदान के लिये लोगों को कूपन या रसीद देंगे।

उन्होंने कहा कि बहुत शीघ्र मंदिर के नींव का प्रारूप तैयार होकर निर्माण का कार्य शुरू होगा। संपूर्ण मंदिर पत्थरों से बनेगा और यह तीन मंज़िला होगा। हर मंज़िल की ऊंचाई 20 फुट होगी। मंदिर की लंबाई 360 फुट तथा चौड़ाई 235 फुट होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह