लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा- जनता और पुलिस को एकदूसरे के प्रति बदलना चाहिए नजरिया

By भाषा | Updated: November 29, 2019 18:25 IST

अमित शाह ने कहा कि आंतरिक सुरक्षा में घुसपैठ, तस्करी, साइबर हमला, नारकोटिक्स (मादक पदार्थ) जैसी कई चीजें आती हैं जो राज्यों की पुलिस नहीं कर सकती। इसलिए भारत के गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी है कि वह समन्वयक की भूमिका अदा करे।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को पुलिस को लेकर जनता के नजरिये और जनता के प्रति पुलिस के नजरिये में बदलाव लाने की जरूरत पर बल दिया।उन्होंने कहा कि जब आप दीपावली पर अपने घर में पटाखे जलाते हैं तो एक पुलिसकर्मी अपनी खुशियां छोड़कर सुरक्षा में लगा होता है।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को पुलिस को लेकर जनता के नजरिये और जनता के प्रति पुलिस के नजरिये में बदलाव लाने की जरूरत पर बल दिया। शाह ने आज शाम अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘यह हमारी जिम्मेदारी है कि पुलिस को लेकर जनता के नजरिये और जनता के प्रति पुलिस के नजरिये में बदलाव आये।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जब आप दीपावली पर अपने घर में पटाखे जलाते हैं तो एक पुलिसकर्मी अपनी खुशियां छोड़कर सुरक्षा में लगा होता है, जब एक भाई बहन से राखी बंधवाने जाता है तो एक सिपाही सुरक्षा में लगा होता है। हर त्योहार में सिपाही सुरक्षा में अपना काम करता है ताकि देश की जनता खुशियों से त्योहार मना सके। देश के एक..एक नागरिक के मन में पुलिस के प्रति सम्मान पैदा करना हमारी आपकी जिम्मेदारी है।’’

उन्होंने कहा कि 1960 से 2019 तक अब तक पुलिस विज्ञान कांग्रेस में जितने पेपर रखे गये, पढ़े गये, उनका हुआ क्या। एक साइंस कांग्रेस ऐसी बुलायी जानी चाहिए जिसमें इस पर भी विचार करना चाहिये कि इनके क्रियान्वयन के लिये क्या किया गया।’’

शाह ने कहा कि आंतरिक सुरक्षा में घुसपैठ, तस्करी, साइबर हमला, नारकोटिक्स (मादक पदार्थ) जैसी कई चीजें आती हैं जो राज्यों की पुलिस नहीं कर सकती। इसलिए भारत के गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी है कि वह समन्वयक की भूमिका अदा करे।

उन्होंने कहा, ‘‘आज जब हम सब यहां बैठकर घुसपैठ, आतंकवाद, नक्सलवाद, जाली मुद्रा और नियमित कानून व्यवस्था के बारे में जब हम बातें कर रहे हैं तो शायद हम लोगों को भी मालूम नहीं कि आज जिस सफलता को हम देख रहे हैं उसमें 35 हजार से ज्यादा जवानों ने अपनी शहादत दी है। तब जाकर यह देश सुरक्षित हुआ है। आज एक आम नागरिक सुरक्षा का अनुभव कर सकता है।’’ 

टॅग्स :अमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया