लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी के विदेशी दौरे को लेकर कांग्रेस ने कहा- भारतीय लोकतंत्र में सार्वजनिक और व्यक्तिगत जीवन में होता है अंतर

By भाषा | Updated: October 7, 2019 16:44 IST

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रणव झा ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र की इस परंपरा का उन व्यक्तियों और संस्थाओं को भी सम्मान करना चाहिए जिन्होंने अपनी शक्तियों का दुरुपयोग करके नेताओं की यात्राओं को सार्वजनिक करने की कोशिश कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी के विदेश यात्रा पर जाने संबंधी खबरों की पृष्ठभूमि में पार्टी ने सोमवार को कहा कि भारत की लोकतंत्रिक परंपराओं में सार्वजनिक एवं व्यक्तिगत जीवन में अंतर किया गया है और सभी को इसका सम्मान करना चाहिए। झा ने यह आरोप भी लगाया कि कुछ लोगों ने अपनी शक्तियों का दुरुपयोग करके गांधी के विदेश जाने संबंधी खबरों को लेकर विवाद पैदा करने की कोशिश की है।

विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के विदेश यात्रा पर जाने संबंधी खबरों की पृष्ठभूमि में पार्टी ने सोमवार को कहा कि भारत की लोकतंत्रिक परंपराओं में सार्वजनिक एवं व्यक्तिगत जीवन में अंतर किया गया है और सभी को इसका सम्मान करना चाहिए। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव प्रणव झा ने यह आरोप भी लगाया कि कुछ लोगों ने अपनी शक्तियों का दुरुपयोग करके गांधी के विदेश जाने संबंधी खबरों को लेकर विवाद पैदा करने की कोशिश की है।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘भारतीय लोकतांत्रित परंपराओं में सार्वजनिक और व्यक्तिगत जीवन में हमेशा अंतर रखा गया है। व्यक्तिगत स्वतंत्रता का सम्मान हमेशा होता रहा है। ये बात उन सभी के लिए लिए है जिन्होंने सूत्रों का हवाला देकर विवाद पैदा करने की कोशिश है।’’

झा ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र की इस परंपरा का उन व्यक्तियों और संस्थाओं को भी सम्मान करना चाहिए जिन्होंने अपनी शक्तियों का दुरुपयोग करके नेताओं की यात्राओं को सार्वजनिक करने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने राहुल गांधी की कथित विदेश यात्रा पर टिप्पणी करने वालों पर तंज कसते हुए कहा, ‘‘ प्रगतिशील लोकतंत्र और उदार लोकतंत्र रातोंरात नहीं बनता। हम और आप ऊपर वाले की कठपुतली हो सकते हैं, लेकिन नीचे वाले की बन जाएं तो भगवान ही मालिक है।’’

इससे पहले कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने रविवार को ट्वीट करके कहा, ‘‘किसी इंसान के व्यक्तिगत जीवन को उसके सार्वजनिक जीवन से जोड़कर नहीं देखना चाहिए। हमें हर किसी की निजता और आजादी की भावना का सम्मान करना चाहिए। आखिरकार यही तो एक प्रगतिशील और उदार लोकतंत्र की पहचान है।’’ 

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल