लाइव न्यूज़ :

पं. प्रदीप मिश्रा ने नाम लिए बगैर बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर कटाक्ष किया

By बृजेश परमार | Updated: April 4, 2023 19:47 IST

पं. प्रदीप मिश्रा ने बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री पर कटाक्ष किया है। उन्होंने नाम लिए बगैर कथा के दौरान कहा कि मैं कोई भविष्यवाणी नहीं करता ना ही कोई पर्चे लिखता हूं।

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने नाम लिए बगैर कथा के दौरान कहा- मैं कोई भविष्यवाणी नहीं करता ना ही कोई पर्चे लिखता हूंमिश्रा ने साईं बाबा विवाद को लेकर कहा सनातन धर्म में देवी-देवताओं की कमी नहीं है आप उन्हीं को पूजे

उज्जैन: मंगलवार से बड़नगर रोड पर 7 दिवसीय शिव महापुराण कथा के पहले दिन पं. प्रदीप मिश्रा ने बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री पर कटाक्ष किया है। उन्होंने नाम लिए बगैर कथा के दौरान कहा कि मैं कोई भविष्यवाणी नहीं करता ना ही कोई पर्चे लिखता हूं। पंडित प्रदीप मिश्रा ने साईं बाबा विवाद को लेकर कहा सनातन धर्म में देवी-देवताओं की कमी नहीं है आप उन्हीं को पूजे।

सीहोर वाले पंडित प्रदीप मिश्रा की उज्जैन के बड़नगर रोड पर शिव महापुराण कथा की शुरुआत हो चुकी है। यह कथा 4 अप्रैल से 10 अप्रैल तक चलेगी। कथा के पहले दिन करीब एक लाख से अधिक भक्त पांडाल में पहुंचे। यहां पूरा वातावरण भक्तिमय हो चुका था। महिला, पुरुष व बच्चे शिव भक्ति में झूमते गाते नजर आए। 

कथा समाप्ति के बाद पंडित प्रदीप मिश्रा ने मीडिया से चर्चा की। साईं बाबा पर चल रहे विवाद को लेकर पंडित मिश्रा ने कहा कि सनातन धर्म में देवी-देवताओं की कोई कमी नहीं है आप उन्हीं को पूजे वही आनंद का विषय है।

कथा के दौरान पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा था कि मैं कोई भविष्यवाणी नहीं करता ना ही कोई पर्चे लिखता हूं। इस पर पूछे गए सवाल पर पंडित मिश्रा का जवाब था कि सभी लोग शंकर भगवान का भजन करें। वही दुनिया के भाग्य लिखने वाले हैं। हमें हमारे भगवान पर भरोसा करना चाहिए। किसी साधारण मनुष्य पर भरोसा ना करें। भगवान पर भरोसा करेंगे तो हमारा जीवन सार्थक होगा। 

राजनीति में आने व चुनाव लड़ने को लेकर कहा कि चुनाव तो कभी लड़ना नहीं है और राजनीति में कभी आना नहीं है। भगवान शिव की सेवा होती रहे यही काफी है। सनातन धर्म और संविधान को लेकर कहा कि संविधान और सनातन दोनों के साथ मिलकर ही देश चलना चाहिए। 

टॅग्स :उज्जैनMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया