लाइव न्यूज़ :

कौवैक्सिन बनाने में इस्तेमाल सामग्री की आपूर्ति भारत बयोटेक को करने के लिए पीएसयू को मिला ‘लोन लाइसेंस’

By भाषा | Updated: August 13, 2021 21:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 अगस्त हैदराबाद स्थित सार्वजनिक उपक्रम इंडियन इम्यूनोलॉजिकल लिमिटेड (आईआईएल) को कोवैक्सिन टीके के उत्पादन में आवश्यक सामग्री की आपूर्ति भारत बायोटेक को करने के लिए सीडीएससीओ ने लोन लाइसेंस प्रदान किया है। जैव प्रौद्योगिकी विभाग (डीबीटी) ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि टीके में इस्तेमाल होने वाली सामग्री का उत्पादन आईआईएल के पुनरुद्देशित संयंत्र से होगा।

डीबीटी और जैव प्रौद्योगिकी औद्योगिक अनुंसधान सहायता परिषद (बीआईआरएसी) ने ‘मिशन कोविड सुरक्षा’ के तहत कोविड-19 रोधी टीके कोवैक्सिन का उत्पादन बढ़ाने की योजना शुरू की है। इस टीके को भारत बायोटेक ने विकसित किया है।

डीबीटी ने कहा, ‘‘ हैदराबाद स्थित आईआईएल पहला संयंत्र है जिसे केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) से कोवैक्सिन बनाने में इस्तेमाल सामग्री की आपूर्ति करने का लोन लाइसेंस मिला है। यह सामग्री आईआईएल के पुरुद्देशित इकाई में उत्पादित कर भारत बयोटेक को भेजी जाएगी।’’

आईआईएल सार्वजनिक क्षेत्र के तीन उपक्रमों में से एक है जिन्हें कोवैक्सिन टीके का उत्पादन करने की जिम्मेदारी दी गई है। कंपनी ने कोवैक्सिन टीके की सामग्री की पहली खेप की आपूर्ति शुक्रवार को भारत बायोटेक को की।

शुरुआत में आईआईएल हर महीने 20 से 30 लाख कोवैक्सिन टीके की खुराक का उत्पादन करेगी। इसके बाद अगले कुछ सप्ताह में कर्कपत्ला के नये संयंत्र से 40 से 50 लाख खुराक का उत्पादन करेगी।

डीबीटी की सचिव और बीआईआरएसी की अध्यक्ष रेणु स्वरूप ने कहा कि सरकार कोवैक्सिन का उत्पादन बढ़ाने के लिए लगातार कार्य और हर संभव प्रयास कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे