लाइव न्यूज़ :

अटल आहार योजना को दोबारा शुरू करने का प्रावधान किया गया: एसडीएमसी में सदन के नेता ने कहा

By भाषा | Updated: February 12, 2021 01:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 फरवरी दक्षिण दिल्ली नगर निगम में सदन के नेता ने निकाय के वार्षिक बजट को अंतिम रूप देने के दौरान बृहस्पतिवार को कहा कि अटल जन आहार योजना को दोबारा शुरू करने और पार्षद विकास निधि को दोगुना करने के लिए प्रावधान किए गए हैं।

नगर निगम आयुक्त ज्ञानेश भारती ने पिछले साल दिसंबर में यहां सिविक सेंटर में 2020-21 के लिए संशोधित अनुमानित बजट और 2021-22 के लिए अनुमानित बजट पेश किया था।

चर्चा का नेतृत्व करते हुए एसडीएमसी में सदन के नेता नरेंद्र चावला ने कहा कि 2017 में शुरू की गई अटल जन आहार योजना को नए प्रारूप में फिर से शुरू करने के लिए प्रावधान किए गए हैं।

एसडीएमसी की ओर से जारी एक वक्तव्य में उन्होंने कहा, “लोगों को 15 रुपये में एक थाली (भोजन) मिलेगी। हर क्षेत्र में किचन युक्त पांच मोबाइल वैन से शुरुआत की जाएगी और बाद में एसडीएमसी के हर वार्ड में किचन युक्त दो मोबाइल वैन उपलब्ध कराई जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?