लाइव न्यूज़ :

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के लिए 11,689 करोड़ रुपये का प्रावधान

By भाषा | Updated: February 1, 2021 18:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक फरवरी केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के लिए इस बार के बजट में 11,689.39 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है जो पिछली बार के मुकाबले 28.35 फीसदी अधिक है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से 2021-22 के लिए पेश बजट के मुताबिक, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के लिए 10,517.62 करोड़ रुपये दिए जाने का प्रस्ताव है, जबकि 2020-21 के बजट में 8207.56 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया था।

दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के लिए 1171.77 करोड़ रुपये के आवंटन का प्रस्ताव है, जबकि 2020-21 के बजट में इस विभाग को 900 करोड़ रुपये दिए गए थे।

मंत्रालय के अधीनस्थ आयोगों- राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग और राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के लिए 250 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया था।

सामाजिक सेवा क्षेत्र के लिए 2021-22 में 1,017 करोड़ रुपये दिए जाने का प्रस्ताव है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos