लाइव न्यूज़ :

झारखंड में ''यूनिवर्सल पेंशन योजना'' के लिए सौ करोड़ रुपये का प्रावधान

By भाषा | Updated: November 16, 2021 23:26 IST

Open in App

रांची, 16 नवंबर झारखंड में सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत संचालित पेंशन योजनाओं को सरल बनाकर ''यूनिवर्सल पेंशन योजना'' लागू की गयी है, जिसके लिए सरकार ने सौ करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।

एक सरकारी विज्ञप्ति में यहां बताया गया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के स्थापना दिवस के अवसर पर 15 नवंबर सौ करोड़ रुपये के प्रारंभिक प्रावधान से ''यूनिवर्सल पेंशन योजना'' लागू की है जिसके तहत पेंशन योजनाओं के लिए एपीएल और बीपीएल कार्ड की बाध्यता समाप्त कर दी गई है। योजना की खास बात यह है कि अब 60 वर्ष से अधिक आयु के सभी वृद्धजनों को पेंशन योजना का लाभ प्राप्त होगा। बशर्ते आवेदक करदाता की श्रेणी में न हो।

विज्ञप्ति में कहा गया कि सरकार ने गरीब, निःशक्त और निराश्रितों, जिनमें विधवा, एकल, परित्यक्त महिलाएं शामिल हैं, को भी इस योजना में शामिल किया है। इन सभी को एक हजार रुपये प्रति माह सीधे उनके बैंक खाते में प्राप्त होगा।

विज्ञप्ति में बताया गया है कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा पूर्व से ही पेंशन योजनाएं संचालित हैं। पूर्व में इन योजनाओं को लागू करने के लिए सीमित संख्या में लाभुकों का चयन किया जाता था। ऐसे में कई जरूरतमंद योजना का लाभ लेने से वंचित रह जाते थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर