लाइव न्यूज़ :

गुजरात के नट समुदायों के 24 गांवों में शराबियों को पिंजड़े में बंद करने और जुर्माने का प्रावधान

By भाषा | Updated: October 20, 2021 17:24 IST

Open in App

अहमदाबाद, 20 अक्टूबर गुजरात के 24 गांवों के नट समुदाय ने शराब की लत का मुकाबला करने के लिए एक अनोखा प्रयोग किया है जिसमें नशे की हालत में मिलने वाले लोगों को पिंजड़े में बंद कर दिया जाता है और जुर्माना वसूला जाता है।

नट समुदाय ने दावा किया है कि उनका यह प्रयोग शराब छुड़ाने में कारगर साबित हो रहा है और इससे समुदाय के लोग शराब से दूरी बना रहे हैं।

सरपंच बाबू नायक ने बताया कि अहमदाबाद जिले के मोतीपुर गांव के नट समुदाय में वर्ष 2019 में रात को शराब के नशे में मिलने पर व्यक्ति को पिंजड़े में बंद करने और 1200 रुपये जुर्माना लगाने का विचार आया। उन्होंने कहा कि गुजरात मद्यनिषेध राज्य है और कानूनी तौर पर शराब पीने पर रोक है, इसके बावजूद समुदाय में शराब पीने वालों की संख्या अधिक थी। इसलिए, यह प्रयोग उन 24 गांवों में दोहराया गया जहां पर नट समुदाय की अच्छी खासी आबादी थी।

नायक ने कहा, ‘‘ वर्ष 2017 में हमने शराब पीने वालों पर 1200 रुपये का जुर्माना लगाने का फैसला किया, लेकिन समुदाय के सदस्यों को बाद में महसूस हुआ कि यह काफी नहीं है, ऐसे में रात को नशे में मिलने वालों को पिंजड़े में बंद करने का नियम बनाया गया।’’

उन्होंने बताया कि इसके बाद गांववालों ने अस्थायी पिंजड़ा बनाया जिसमें शराब पीने वाले को रात बितानी होती हैं। शराब पीने वाले को पिंजड़े में केवल पीने का पानी की बोतल और शौच के लिए कंटेनर दिया जाता है। नायक ने कहा कि यह प्रयोग प्रभावी साबित हो रहा है क्योंकि साल दर साल पिंजड़े में बंद होने वाली संख्या कम हो रही है।

उन्होंने बताया कि इससे शराब की लत छूटने के साथ-साथ घरेलू हिंसा की घटनाएं कम हुई और व्यक्तियों ने कई और बुरी आदतें भी छोड़ दी।

नायक ने बताया कि एक टीम हर व्यक्ति पर नजर रखती है और ग्रामीणों की गुप्ता सूचना पर, खासतौर पर घर की महिला की सूचना पर जो पुरुष सदस्य की शराब पीने से की लत से परेशान होंती हैं- पर कार्रवाई करती है।

उन्होंने बताया कि इस प्रयोग को सबसे पहले मोतीपुरा में अपनाया गया और अब यह धीरे-धीरे जामनगर, अमरेली, भावनगर और सरेंद्र नगर के 24 गांवों में फैल चुका है जहां पर नट समुदाय के लोग रहते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है