लाइव न्यूज़ :

Delhi high court: स्टेशनों पर सुरक्षा उपाय कर रहे हैं, रेलवे ने दिल्ली उच्च न्यायालय को बताया

By भाषा | Updated: March 13, 2020 14:24 IST

अदालत ने रेलवे को एक हलफनामा दायर करने के लिए 15 मई तक का वक्त दिया और उससे स्टेशनों में सुरक्षा उपायों के संबंध में उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी देने तथा भविष्य की रूपरेखा पेश करने के लिए कहा।

Open in App
ठळक मुद्देपीठ को बताया, ‘‘उन्होंने (याचिकाकर्ता) जो कहा है वह हम पहले से ही मुहैया करा रहे हैं।रेलवे द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारियों के साथ एक हलफनामा दायर करने के लिए वक्त मांगा।

नई दिल्लीःभारतीय रेलवे ने शुक्रवार को दिल्ली उच्च न्यायालय को बताया कि उसने स्टेशनों पर सामान की जांच करने वाले उपकरण, हैंड-हेल्ड मेटल डिटेक्टर और सीसीटीवी कैमरे लगाने जैसे सुरक्षा उपाय किए हैं।

अदालत ने रेलवे को एक हलफनामा दायर करने के लिए 15 मई तक का वक्त दिया और उससे स्टेशनों में सुरक्षा उपायों के संबंध में उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी देने तथा भविष्य की रूपरेखा पेश करने के लिए कहा।

रेलवे के वकील ने मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल और न्यायमूर्ति सी. हरि शंकर की पीठ को बताया, ‘‘उन्होंने (याचिकाकर्ता) जो कहा है वह हम पहले से ही मुहैया करा रहे हैं या ऐसा करने की प्रक्रिया में हैं।’’ उन्होंने रेलवे द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारियों के साथ एक हलफनामा दायर करने के लिए वक्त मांगा।

पीठ वकील कुश कालरा की याचिका पर सुनवाई कर रही है जिसमें देश के सभी रेलवे स्टेशनों पर सामान की जांच करने वाले उपकरण, हैंड-हेल्ड मेटल डिटेक्टर और सीसीटीवी कैमरे लगाने जैसे सुरक्षा उपाय करने का अनुरोध किया गया है। 

टॅग्स :दिल्ली हाईकोर्टदिल्ली क्राइमभारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया