लाइव न्यूज़ :

मुफ्त बिजली उपलब्ध कराना केजरीवाल का झूठा चुनावी वादा: अमरिन्दर सिंह

By भाषा | Updated: July 5, 2021 20:52 IST

Open in App

चंडीगढ़, पांच जुलाई पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने सोमवार को दिल्ली के अपने समकक्ष अरविंद केजरीवाल पर मुफ्त बिजली देने का झूठा चुनावी वादा करने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि आप नेता ने अपने ही राज्य में किसानों की अनदेखी की है।

केजरीवाल ने हाल में वादा किया था कि यदि उनकी पार्टी अगले साल पंजाब में सत्ता में आई तो 300 के कम यूनिट बिजली खर्च करने वाले घरों में मुफ्त बिजली दी जाएगी। साथ ही हर समय बिजली आपूर्ति की जाएगी।

आम आदमी पार्टी (आप) ने ऐसे समय में यह वादा किया है जब पंजाब बिजली संकट से जूझ रहा है। सिंह की पार्टी कांग्रेस के ही कुछ नेता भी इस मुद्दे पर बात कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री पर हमलावर नजर आ रहे कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने रविवार को सुझाव दिया कि 300 यूनिट तक बिजली मुफ्त दी जानी चाहिये।

लेकिन मुख्यमंत्री ने दावा किया कि दिल्ली में बिजली आपूर्ति का आप का मॉडल नाकाम हो गया है।

सिंह ने यहां आधिकारिक बयान में कहा, ''केजरीवाल सरकार दिल्ली में जनता से जुड़े मुद्दों पर पूरी तरह विफल रही है। उसने राष्ट्रीय राजधानी में स्थित गांवों के किसानों को मुफ्त बिजली नहीं दी और वहां उद्योग धंधों के लिये बिजली के दाम बहुत ही अधिक है। ''

उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने पंजाब की जनता से मुफ्त बिजली उपलब्ध कराने का झूठा चुनावी वादा किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे