लाइव न्यूज़ :

बच्चों को सर्वोत्तम शिक्षा दिलाना देशभक्ति का सबसे बड़ा काम है : केजरीवाल

By भाषा | Updated: October 23, 2021 15:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 अक्टूबर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को लोगों से अपने बच्चों को सर्वोत्तम शिक्षा दिलाने की अपील करते हुए कहा कि यह देशभक्ति का सबसे बड़ा काम है और देश को महान बनाने में लंबा सफर तय करेगा।

त्यागराज स्टेडियम में दिल्ली संस्कृत अकादमी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में महर्षि वाल्मीकि को नमन करते हुए केजरीवाल ने कहा कि सरकारी स्कूल अब ज्यादा बेहतर हैं और इस साल निजी स्कूलों के 2.5 लाख से अधिक बच्चे सरकारी स्कूलों में आए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘वाल्मीकि समुदाय के दो बड़े दिग्गज महर्षि वाल्मीकि और डॉ. भीमराव अंबेडकर ने सीखने और शिक्षा पर जोर दिया। मैं आपको अपने बच्चों को स्कूल भेजने और उन्हें किसी अन्य काम में शामिल न करने का अनुरोध करता हूं।’’

मुख्यमंत्री ने दिल्ली सरकार के स्कूलों के उन 22 छात्रों को प्रमाणपत्र और शील्ड भी दिए जिन्होंने बोर्ड परीक्षाओं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए।

केजरीवाल ने कहा, ‘‘जिन बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं उनकी आंखों में सपने हैं और वे आईएएस अधिकारी, डॉक्टर, इंजीनियर बनना चाहते थे तथा अन्य क्षेत्रों में जाना चाहते हैं। अपने बच्चों को सर्वोत्तम शिक्षा मुहैया कराना देशभक्ति का सबसे बड़ा काम है और यह देश को महान बनाने में लंबा सफर तय करेगा।’’

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने 12वीं कक्षा के बाद न केवल निशुल्क कोचिंग दी है बल्कि उच्च शिक्षा के लिए 10 लाख रुपये का कर्ज भी मुहैया कराया है। अगर कोई छात्र किसी विदेशी विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट या अन्य पाठयक्रम में पढ़ाई करना चाहता है तो सरकार उसका भी खर्च वहन करती है।

इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, महामंडलेश्वर कृष्ण शाह विद्यार्थी, सामाजिक कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम और दिल्ली विधानसभा की उपाध्यक्ष राखी बिड़लान भी शामिल हुईं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित