लाइव न्यूज़ :

बच्चों को सर्वोत्तम शिक्षा दिलाना देशभक्ति का सबसे बड़ा काम है : केजरीवाल

By भाषा | Updated: October 23, 2021 20:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 अक्टूबर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार कहा कि बी आर अंबेडकर का सपना था कि हर दलित बच्चे को उत्तम शिक्षा मिलनी चाहिए, लेकिन 70 सालों में वह पूरा नहीं हुआ, अब उन्होंने उसे पूरा करने का संकल्प लिया है।

उन्होंने लोगों से अपने बच्चों को सर्वोत्तम शिक्षा दिलाने की अपील करते हुए कहा कि यह देशभक्ति का सबसे बड़ा काम है और देश को महान बनाने में लंबा सफर तय करेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘ बाबासाहेब अंबेडकर ने सपना देखा था कि हर दलित बच्चे को उत्तम शिक्षा मिलनी चाहिए लेकिन वह सपना 70 सालों में पूरा नहीं हुआ। मैंने प्रण लिया है कि मैं बाबा साहब के सपने को पूरा करूंगा। ’’

त्यागराज स्टेडियम में दिल्ली संस्कृत अकादमी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में महर्षि वाल्मीकि को नमन करते हुए केजरीवाल ने कहा कि सरकारी स्कूल अब ज्यादा बेहतर हैं और इस साल निजी स्कूलों के 2.5 लाख से अधिक बच्चे सरकारी स्कूलों में आए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘वाल्मीकि समुदाय के दो बड़े दिग्गज महर्षि वाल्मीकि और डॉ. भीमराव अंबेडकर ने सीखने और शिक्षा पर जोर दिया। मैं आपको अपने बच्चों को स्कूल भेजने और उन्हें किसी अन्य काम में नहीं लगाने का अनुरोध करता हूं।’’

मुख्यमंत्री ने दिल्ली सरकार के स्कूलों के उन 22 छात्रों को प्रमाणपत्र और शील्ड भी दिए जिन्होंने बोर्ड परीक्षाओं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए।

केजरीवाल ने कहा, ‘‘जिन बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं उनकी आंखों में सपने हैं और वे आईएएस अधिकारी, डॉक्टर, इंजीनियर बनना चाहते थे तथा अन्य क्षेत्रों में जाना चाहते हैं। अपने बच्चों को सर्वोत्तम शिक्षा मुहैया कराना देशभक्ति का सबसे बड़ा काम है और यह देश को महान बनाने में लंबा सफर तय करेगा।’’

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने 12वीं कक्षा के बाद न केवल निशुल्क कोचिंग दी है बल्कि उच्च शिक्षा के लिए 10 लाख रुपये का कर्ज भी मुहैया कराया है। उन्होंने कहा कि अगर कोई छात्र किसी विदेशी विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट या अन्य पाठयक्रम में पढ़ाई करना चाहता है तो सरकार उसका भी खर्च वहन करती है।

इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, महामंडलेश्वर कृष्ण शाह विद्यार्थी, सामाजिक कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम और दिल्ली विधानसभा की उपाध्यक्ष राखी बिड़लान भी शामिल हुईं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह