राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को अब तक कोविड-19 रोधी टीकों की 21.80 करोड़ खुराक उपलब्ध कराईं : केंद्र

By भाषा | Updated: May 23, 2021 14:07 IST2021-05-23T14:07:25+5:302021-05-23T14:07:25+5:30

Provided 21.80 crore doses of anti-Kovid-19 vaccines to states / UTs so far: Center | राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को अब तक कोविड-19 रोधी टीकों की 21.80 करोड़ खुराक उपलब्ध कराईं : केंद्र

राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को अब तक कोविड-19 रोधी टीकों की 21.80 करोड़ खुराक उपलब्ध कराईं : केंद्र

नयी दिल्ली, 23 मई केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को बताया कि अभी तक राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को कोविड-19 रोधी टीकों की 21.80 करोड़ से अधिक खुराक मुहैया कराई जा चुकी हैं और उनके पास अभी 1.90 करोड़ से अधिक खुराक उपलब्ध हैं।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि 40,650 खुराक अगले तीन दिन में राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को मिल जाएंगी।

बयान में कहा गया है, ‘‘सरकार ने अभी तक नि:शुल्क और राज्य द्वारा सीधे खरीदे जाने पर 21.80 करोड़ से अधिक टीकों की खुराक राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को उपलब्ध कराई हैं।’’

रविवार को सुबह आठ बजे तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, इनमें से 22 मई, 2021 तक कुल 19,90,31,577 टीकों की खुराकों की खपत हुई जिनमें बेकार हुए टीके भी शामिल हैं।

मंत्रालय ने बताया कि राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के पास अब भी 1.90 करोड़ से अधिक खुराक उपलब्ध हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Provided 21.80 crore doses of anti-Kovid-19 vaccines to states / UTs so far: Center

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे