लाइव न्यूज़ :

परिसीमन आयोग बैठक का एजेंडा मुहैया कराए: नेशनल कॉन्फ्रेंस

By भाषा | Updated: December 12, 2021 15:35 IST

Open in App

श्रीनगर, 12 दिसंबर नेशनल कॉन्फ्रेंस ने रविवार को परिसीमन आयोग से 20 दिसंबर को होने वाली बैठक का एजेंडा मुहैया कराने को कहा है, ताकि उसके सांसद बैठक में शिरकत करने को लेकर कोई फैसला कर सकें।

आयोग ने 20 दिसंबर को दिल्ली में अपने संबद्ध सदस्यों की बैठक बुलाई है। आयोग के पांच संबद्ध सदस्य हैं। ये जम्मू कश्मीर से पांच लोकसभा सदस्य हैं।

घाटी की सभी तीनों सीटों से नेशनल कॉन्फ्रेंस के सांसद हैं जबकि भाजपा के दो सांसद जम्मू क्षेत्र से हैं।

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग से नेशनल कॉन्फ्रेंस के सांसद हसनैन मसूदी ने कहा कि पार्टी ने आयोग को एक पत्र भेजा है, जिसमें कहा गया है कि वह बैठक से संबंधित सामग्री उपलब्ध कराए ताकि पार्टी के सांसद तय कर सकें कि बैठक में शामिल होना है या नहीं।

मसूदी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, “हमने परिसीमन आयोग को एक पत्र भेजा है और हमने उनसे बैठक के एजेंडे से अवगत कराने को कहा है। हमें एजेंडा सामग्री मुहैया कराई जाए।”

उन्होंने कहा, “हमें 20 दिसंबर को बैठक के लिए बुलाया गया है। बैठक किस बारे में है, हमें वहां क्या करना है, हमें नहीं पता। हमें कुछ नहीं बताया गया है। इसलिए हमने पत्र लिखा है।”

पत्र मसूदी और उत्तरी कश्मीर के बारामूला से नेशनल कॉन्फ्रेंस के सांसद मोहम्मद अकबर लोन ने लिखा है। श्रीनगर से सांसद और नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला फिलहाल जम्मू में हैं।

मसूदी ने कहा कि बैठक में शामिल होने पर फैसला लेने से पहले पार्टी एजेंडे पर गौर करना चाहती है।

उन्होंने कहा कि दोनों सांसदों ने आयोग को यह भी याद दिलाया है कि 17 फरवरी को लिखे गए पार्टी के पत्र पर आयोग की ओर से अब तक कोई जवाब नहीं आया है।

पार्टी के सासंदों ने आयोग की पहली बैठक का बहिष्कार किया था और आयोग को एक पत्र भेजा था, जिसमें कहा गया था कि यह कवायद जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम-2019 का परिणाम है, जिसे पार्टी ने उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां