तमिलनाडु के जवान को वीर चक्र से सम्मानित किया जाना गौरव की बात: स्टालिन
By भाषा | Updated: November 23, 2021 23:03 IST2021-11-23T23:03:12+5:302021-11-23T23:03:12+5:30

तमिलनाडु के जवान को वीर चक्र से सम्मानित किया जाना गौरव की बात: स्टालिन
चेन्नई, 23 नवंबर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने कहा कि गलवान में हुई झड़प में शहीद हवलदार (गनर) के. पलानी को मरणोपरांत वीर चक्र से सम्मानित किया जाना गर्व की बात है।
तमिलनाडु के रहने वाले पलानी पिछले साल गलवान में चीनी सैनिकों के साथ हुई झड़प में शहीद हो गए थे। उन्हें मंगलवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मरणोपरांत वीर चक्र से सम्मानित किया।
स्टालिन ने ट्वीट किया, ‘‘यह गर्व की बात है कि पलानी, जिनका नाम इतिहास में अंकित है, को वीर चक्र प्रदान किया गया। उन्होंने गलवान में जो वीरता दिखाई वह तमिलों की देशभक्ति का प्रमाण है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।