जम्मू-कश्मीर पुलिस की बहादुरी और देश के लिए दी गई कुर्बानी पर गर्व : उपराज्यपाल

By भाषा | Updated: August 14, 2021 17:20 IST2021-08-14T17:20:37+5:302021-08-14T17:20:37+5:30

Proud of the bravery of J&K Police and the sacrifices made for the country: Lt Governor | जम्मू-कश्मीर पुलिस की बहादुरी और देश के लिए दी गई कुर्बानी पर गर्व : उपराज्यपाल

जम्मू-कश्मीर पुलिस की बहादुरी और देश के लिए दी गई कुर्बानी पर गर्व : उपराज्यपाल

श्रीनगर, 14 अगस्त उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस की बहादुरी और देश की संप्रभुता की रक्षा के लिए दिए गए बलिदान पर उन्हें गर्व है।

उपराज्यपाल ने यह टिप्पणी स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवानों को अशोक चक्र, कीर्ति चक्र और शौर्य चक्र सहित वीरता पुरस्कारों से सम्मानित किए जाने पर की।

सिन्हा ने ट्वीट किया, ‘‘ देश की संप्रभुता की रक्षा करते हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा दिए गए बलिदान पर गर्व है। आतंकवाद के खिलाफ आगे बढ़कर लड़ने के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस को अशोक चक्र, कीर्ति चक्र, शौर्य चक्र और 257 पुलिस वीरता पदक प्राप्त होना सराहनीय है।’’

उन्होंने बताया कि सहायक उप निरीक्षक बाबू राम को इस साल अशोक चक्र सम्मान (मरणोपरांत), कांस्टेबल अल्ताफ हुसैन भट को कीर्ति चक्र (मरणोपरांत) और स्पेशल पुलिस ऑफिसर (एसपीओ) शाहबाज अहमद को शौर्य चक्र (मरणोपरांत) से सम्मानित करने के लिए चुना गया है। यह सम्मान उनकी बहादुरी और मातृभूमि के लिए नि:स्वार्थ बलिदान के लिए दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Proud of the bravery of J&K Police and the sacrifices made for the country: Lt Governor

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे