लाइव न्यूज़ :

‘इटर्नल्स’ से दृश्य काटने से मना करने के मार्वल स्टूडियो के फैसले पर है गर्व: एंजेलिना जोली

By भाषा | Updated: November 6, 2021 20:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह नवंबर हॉलीवुड अदाकारा एंजेलिना जोली का कहना है कि सऊदी अरब, ओमान और कतर जैसे देशों में वितरण प्रमाणपत्र प्राप्त करने के लिए फिल्म ‘इटर्नल्स’ में कोई दृश्य नहीं हटाने के मार्वल स्टूडियो के फैसले पर उन्हें पर गर्व है।

ऑस्कर विजेता क्लो झाओ के निर्देशन में बनी फिल्म ‘इटर्नल्स’ शुक्रवार को भारतीय सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई। यह 11 नवंबर को सऊदी अरब, कतर, कुवैत, बहरीन, मिस्र, जॉर्डन, लेबनान और ओमान में रिलीज होने वाली थी लेकिन फिल्म को मंजूरी देने के लिए वहां के सेंसर ने डिज्नी के स्वामित्व वाली कंपनी को फास्टोस और हाज स्लीमन के पात्रों के बीच समलैंगिक अंतरंग दृश्यों को हटाने के लिए कहा था।

फिल्म में थेना की भूमिका निभाने वाली जोली ने कहा कि वह उन देशों के दर्शकों के लिए दुखी हैं जहां सेंसर मुद्दों के कारण फिल्म रिलीज नहीं होगी। जोली ने जूम पर एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘मैं उनके लिए दुखी हूं...और मुझे उन दृश्यों को काटने से इनकार करने के लिए मार्वल पर गर्व है। मुझे समझ में नहीं आता कि हम आज एक ऐसी दुनिया में कैसे रहते हैं जहां कोई उस परिवार को नहीं देखेगा जो फास्टोस का है।’’

‘‘इटर्नल्स’’ भारत में अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलगू, कन्नड़ और मलयालम में प्रदर्शित हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए