लाइव न्यूज़ :

प्रदर्शन सरकार को 'काले कृषि कानून' रद्द करने पर मजबूर करेंगे: ओम प्रकाश चौटाला

By भाषा | Updated: July 20, 2021 22:09 IST

Open in App

चंडीगढ़, 20 जुलाई इंडियन नेशनल लोकदल (आईएनएलडी) के अध्यक्ष ओम प्रकाश चौटाला ने मंगलवार को दो किसान प्रदर्शन स्थलों का दौरा किया और कहा कि धरना-प्रदर्शन सरकार को ''काले कृषि कानूनों'' को रद्द करने पर मजबूर कर देंगे। साथ ही कहा कि ऐसे कानून लाने वाली सत्ता को जनता उखाड़ फेंकेगी।

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यह लड़ाई केवल किसानों और मजदूरों की नहीं है बल्कि ''पूरे देश की है और पूरी दुनिया की निगाहें किसान आंदोलन पर हैं।''

चौटाला ने कहा था कि वह किसानों के प्रति अपना समर्थन जताने के वास्ते धरना स्थलों का दौरा करेंगे और मंगलवार को वह हरियाणा के पलवल और उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में किसानों के धरना स्थल पर पहुंचे।

आईएनएलडी ने केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग पर अड़े किसानों को अपना समर्थन दिया है।

पलवल में किसानों का संबोधित करते हुए चौटाला ने कहा, '' हमारा देश प्राथमिक तौर पर कृषि आधारित है। अगर किसान खुश हैं तो देश समृद्ध है, अगर वे खुश नहीं हैं तो राष्ट्र तरक्की नहीं कर सकता।''

उन्होंने आरोप लगाया, '' भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण किसान समेत समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों का जीवन मुश्किल में पड़ गया है। यह सरकार कारपोरेट घरानों के फायदे वाली नीतियां बनाना चाहती है।''

उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन लगातार मजबूत हो रहा है क्योंकि इसे देशव्यापी समर्थन हासिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos