मोगा में विधायक की गाड़ी पर प्रदर्शनकारियों ने किया हमला

By भाषा | Updated: December 3, 2019 06:00 IST2019-12-03T06:00:39+5:302019-12-03T06:00:39+5:30

 मस्तेवाला गांव में शुक्रवार को आयोजित एक विवाह समारोह के दौरान गोली चलने से डीजे समूह के एक सदस्य करण सिंह की मौत हो गई थी। घटना में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

Protestors attacked MLA's car in Moga | मोगा में विधायक की गाड़ी पर प्रदर्शनकारियों ने किया हमला

मोगा में विधायक की गाड़ी पर प्रदर्शनकारियों ने किया हमला

Highlights मस्तेवाला गांव में शुक्रवार को आयोजित एक विवाह समारोह के दौरान गोली चलने से डीजे समूह के एक सदस्य करण सिंह की मौत हो गई थी। मृतक के परिवार को मुआवजा देने की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों में करण सिंह का परिवार भी शामिल था।

 जश्न में की गई फायरिंग में युवक की मौत के मामले में आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों को शांत कराने पहुंचे धरमकोट के कांग्रेस विधायक के वाहन पर सोमवार को कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया।  

 मस्तेवाला गांव में शुक्रवार को आयोजित एक विवाह समारोह के दौरान गोली चलने से डीजे समूह के एक सदस्य करण सिंह की मौत हो गई थी। घटना में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। मृतक के परिवार को मुआवजा देने की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों में करण सिंह का परिवार भी शामिल था।

वे सभी मोगा के सिविल अस्पताल के सामने धरना दे रहे थे। धरमकोट के विधायक सुखजीत सिंह प्रदर्शनकारियों को अपना धरना समाप्त करने के लिये मनाने की खातिर सोमवार को वहां पहुंचे। घटना के बारे में उनकी टिप्पणी पर आपत्ति जताने पर वहां बहस छिड़ गई।बाद में विधायक ने अपने बयान को स्पष्ट किया और कहा कि आरोपी जल्द ही पकड़े जाएंगे।

कुछ प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस विधायक पर आरोपियों की मदद करने का भी आरोप लगाया लेकिन विधायक ने इन आरोपों से इनकार कर दिया। बहस के बाद कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने सुखजीत सिंह की कार पर पत्थर फेंके जिससे उनके वाहन की खिड़की का शीशा टूट गया। विधायक कुछ अन्य लोगों के साथ वाहन से बाहर निकल कर सुरक्षित निकल गए। विधायक ने बताया कि उनके चालक ने घटना के संबंध में मोगा सिटी 2 पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

Web Title: Protestors attacked MLA's car in Moga

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे