लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर के प्रदर्शनकारी ट्रांसपोर्टरों ने कामकाज फिर से शुरू करने का निर्णय लिया

By भाषा | Updated: June 1, 2021 15:52 IST

Open in App

जम्मू, एक जून जम्मू-कश्मीर में निजी ट्रांसपोर्टरों ने बुधवार से कामकाज फिर से शुरू करने का निर्णय लिया है।

कोविड-19 मामलों में वृद्धि के बीच सरकार ने वाहनों में क्षमता से आधी संख्या में यात्रियों को बिठाने का निर्देश दिया था, जिसके खिलाफ ट्रांसपोर्टरों ने 21 अप्रैल को कामकाज बंद कर दिया था।

हालांकि ट्रांसपोर्टरों ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के साथ बैठक की मांग की है।

ट्रांसपोर्टरों का दावा है कि अगस्त 2019 को तत्कालीन जम्मू-कश्मीर राज्य से विशेष दर्जा वापस लिये जाने और उसे दो केन्द्र शासित प्रदेशों- जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख में विभाजित करने और कोरोना वायरस लॉकडाउन से उन्हें भारी नुकसान हुआ है।

ऑल जेएंडके ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष टी एस वजीर ने मंगलवार को यहां संवाददाताओं से कहा, ''हमने सरकार के साथ सहयोग करने का निर्णय लिया है, जिसने हमें कुछ इलाकों में पूरी क्षमता के साथ सवारी बिठाने की अनुमति दी है। ट्रांसपोर्टरों के लिये आधी सवारी के साथ काम करना मुमकिन नहीं है क्योंकि ईंधन के दाम आसमान छू रहे हैं और पांच अगस्त 2019 के बाद से यह उद्योग बदहाली झेल रहा है।''

उन्होंने कहा, ''हमने उपराज्यपाल से हमारी समस्याएं सुनने के लिये बैठक बुलाने की अपील की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू