लाइव न्यूज़ :

प्रदर्शनकारी नर्सों ने उप मुख्यमंत्री पवार की कार रोकने की कोशिश की

By भाषा | Updated: June 18, 2021 20:44 IST

Open in App

बीड, 18 जून स्थायी नौकरी समेत अपनी अन्य मांगों को सौंपने के लिए शुक्रवार को महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार के काफिले को रोकने की कोशिश करने वाली नर्सों और स्वास्थ्य कर्मियों के एक समूह को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने हल्का लाठी चार्ज किया।

कोविड-19 महामारी के प्रकोप के बाद सरकारी अस्पतालों में संविदा आधार पर इन कर्मियों की भर्ती की गयी थी। संविदा की अवधि समाप्त होने के बाद इनमें से कुछ की नौकरी चली गयी थी।

पवार ने आज जिले के प्रभारी मंत्री धनंजय मुंडे, स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे तथा स्थानीय विधायकों के साथ कोविड-19 के हालात पर और खरीफ के मौसम को लेकर तैयारियों के लिए बीड जिलाधिकारी के कार्यालय में समीक्षा बैठक में भाग लिया।

जब पवार बैठक से लौट रहे थे तो स्वास्थ्य कर्मियों ने उनकी कार को रोकने की कोशिश की। एक अधिकारी ने बताया कि प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने हल्का लाठी चार्ज किया और 100 से अधिक लोगों को हिरासत में ले लिया।

एक प्रदर्शनकारी ने कहा, ‘‘हम पवार और टोपे को ज्ञापन सौंपना चाहते थे लेकिन वे रुके नहीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया