लाइव न्यूज़ :

प्रदर्शनकारी किसानों ने केंद्रीय मंत्री रत्नलाल कटारिया को काले झंडे दिखाए

By भाषा | Updated: December 1, 2020 20:17 IST

Open in App

अंबाला, एक दिसंबर केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे 100 से ज्यादा किसानों ने हरियाणा के अंबाला शहर से सटे जांडली गांव में केंद्रीय मंत्री रत्न लाल कटारिया को मंगलवार को काले झंडे दिखाए।

केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री कटारिया, अंबाला शहर से भाजपा विधायक असीम गोयल एवं पार्टी के कुछ स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ थे।

अंबाला से सांसद कटारिया अंबाला-राजपुरा रेल खंड पर अंडरब्रिज की नींव रखने के लिए जांडली गांव गए थे।

प्रदर्शनकारी किसानों में अधिकतर युवा थे। उन्होंने स्थल के बाहर उस समय काले झंडे दिखाए जब कटारिया कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सरकार विरोधी नारे भी लगाए और मंत्री तथा भाजपा के अन्य नेताओं से वापस जाने को कहा।

एक किसान नेता चरणजीत सिंह ने कहा कि राज्य सरकार झूठा दावा कर रही है कि हरियाणा के किसान दिल्ली की सीमाओं के पास चल रहे प्रदर्शन में हिस्सा नहीं ले रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हरियाणा के किसानों में भी कृषि कानूनों के खिलाफ काफी नाराजगी है और बड़ी संख्या में किसान पहले से ही दिल्ली की सीमाओं पर डेरा डाले हुए हैं।

सिंह ने कहा कि किसानों की मांगों को जबतक नहीं मान लिया जाता, तब तक किसी भी मंत्री या विधायक को गांव में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।

कार्यक्रम के बाद कटारिया को पुलिस की सुरक्षा में उनकी कार से ले जाया गया। वह केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री भी हैं।

मंत्री के जाने तक किसान लगातार काले झंडे दिखाते रहे और नारेबाजी करते रहे।

अपनी कार में बैठने के फौरन बाद काटरिया ने पत्रकारों से संक्षिप्त बातचीत में प्रदर्शनकारियों पर तंज कसा।

उन्होंने कहा, " मेरे पीछे जो काले झंडे दिखा रहे हैं और नारे लगा रहे हैं, अगर उन्हें किसी के बारे में सोचना है...., कम से कम अंबाला के विकास के बारे में विचार करना चाहिए। क्या उन्हें यहीं काले झंडे दिखाने थे।"

कटारिया ने कहा, " मैं ईश्वर से हाथ जोड़कर प्रार्थना करता हं कि जो लोग काले झंडे दिखा रहे हैं, उन्हें समझ दें। उन्हें अच्छी तरह से कृषि कानूनों को पढ़ना चाहिए तभी उनको पता चलेगा कि यह उनके लिए वाकई लाभदायक हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?