लाइव न्यूज़ :

प्रदर्शनकारी किसानों ने कुरूक्षेत्र के सांसद नायब सिंह सैनी को काले झंडे दिखाए

By भाषा | Updated: April 18, 2021 16:59 IST

Open in App

कुरूक्षेत्र (हरियाणा), 18 अप्रैल केंद्र के नये कृषि कानूनों के खिलाफ रविवार को यहां किसानों ने प्रदर्शन किया और कुरूक्षेत्र से भाजपा सांसद नायब सिंह सैनी को काले झंडे दिखाए।

सैनी एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए यहां आए थे।

प्रदर्शनकारियों ने हरियाणा सरकार और सैनी के खिलाफ नारेबाजी की तथा कार्यक्रम में उनके पहुंचने पर उन्हें काले झंडे दिखाए।

इससे पहले, प्रदर्शनकारी किसान यहां सैनी भवन के पास थीम पार्क में एकत्र हुए, जहां पुलिस अधिकारियों ने उन्हें प्रदर्शन नहीं करने के लिए मनाने की कोशिश की।

इसके बाद, प्रदर्शनकारी किसानों ने आयोजन स्थल की ओर मार्च किया। इस पर, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया।

हिरासत में लिये जाने से पहले, किसान नेता जसबीर सिंह मनुमाजरा ने राज्य सरकार पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने के नागरिकों के अधिकारों का दमन करने का आरोप लगाया।

पुलिस उपाधीक्षक रविंदर तोमर ने बताया कि जब प्रदर्शनकारी किसानों ने तय स्थान पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की शर्तों का उल्लंघन किया और कार्यक्रम के आयोजन स्थल में घुसने के लिए अवरोधकों को तोड़ दिया , तब पुलिस ने कार्रवाई की।

उन्होंने बताया कि 70 प्रदर्शनकारी किसानों को संक्षिप्त अवधि के लिए हिरासत में लिया गया।

गौरतलब है कि करीब दो हफ्ते पहले प्रदर्शनकारी किसानों के एक समूह ने सैनी की कार के शीशे तोड़ दिये थे। यह घटना उस वक्त हुई थी, जब भाजपा सांसद यहां से करीब 20 किमी दूर शाहबाद मारकण्डा में भाजपा के एक कार्यकर्ता के घर से जा रहे थे।

किसान नेताओं ने कहा है कि वे भाजपा और इसके सहयोगी दलों के नेताओं का शांतिपूर्ण सामाजिक बहिष्कार जारी रखेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos