लाइव न्यूज़ :

प्रदर्शनरत किसानों को अपने नेतृत्व में बदलाव पर विचार करना चाहिए : विज

By भाषा | Updated: November 12, 2021 20:35 IST

Open in App

अंबाला, 12 नवंबर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने केंद्र के कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों से अपने नेतृत्व में बदलाव पर शुक्रवार को विचार करने को कहा क्योंकि उनके मौजूदा नेता एक साल लंबे आंदोलन के बाद भी उनके मुद्दों को हल करने में ‘‘नाकाम’’ रहे हैं।

विज ने यहां मीडिया को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि ऐसा लगता है कि आंदोलन की अगुवाई कर रहे लोग ‘‘किसानों के शुभचिंतक’’ नहीं हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा प्रतीत होता है कि उनका निजी गुप्त एजेंडा है जो कुछ वजहों से किसानों को नहीं बताया जा रहा है।’’

मंत्री ने कहा कि किसानों को अपने नेताओं से पूछना चाहिए कि इस अवधि में उन्होंने उनके लिए क्या हासिल किया। उन्होंने कहा कि किसान नेता एक साल लंबे आंदोलन के बाद भी उनके मुद्दों को हल करने में ‘‘नाकाम’’ रहे हैं।

विज ने कहा कि लोकतांत्रिक ढांचे में समस्याएं हमेशा संवाद के जरिए हल होती हैं। उन्होने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री ने संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं को कई बार बातचीत के लिए आमंत्रित किया लेकिन वे इसमें ‘‘देर’’ करते रहे हैं।

उन्होंने किसानों से कहा कि उन्हें अपने नेताओं से पूछना चाहिए कि उन मुद्दों पर क्या प्रगति हुई है जिनके लिए वे गांवों में अपने परिवारों को अकेला छोड़कर सड़कों पर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि वह इस मुद्दे में हस्तक्षेप करना नहीं चाहते क्योंकि यह किसानों और उनके नेताओं के बीच का मामला है लेकिन राज्य का गृह मंत्री होने के नाते उन्हें कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बनाए रखनी होगी।

विज ने कहा कि सरकार भी इस बात से चिंतित है कि आंदोलन का असर राज्य में औद्योगिक गतिविधियों और उद्योगों पर पड़ रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos