लाइव न्यूज़ :

रोहतक में प्रदर्शनकारी किसानों ने भाजपा नेताओं को मंदिर में बंधक बनाया

By भाषा | Updated: November 5, 2021 18:54 IST

Open in App

चंडीगढ़, पांच नवंबर हरियाणा के रोहतक में शुक्रवार को प्रदर्शनकारी किसानों और ग्रामीणों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कुछ नेताओं को कई घंटों के लिए एक मंदिर परिसर में बंधक बना लिया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और मामले को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंदिर परिसर में मौजूद भाजपा नेताओं में हरियाणा के पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर भी शामिल थे।

जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी तथा रोहतक और कुछ पड़ोसी जिलों की पुलिस मौके पर मौजूद है ताकि परिस्थिति को बिगड़ने से रोका जा सके।

पुलिस के मुताबिक, केदारनाथ मंदिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सीधा प्रसारण देखने के लिए ग्रोवर भाजपा के अन्य स्थानीय नेताओं के साथ किलोली गांव के मंदिर गए थे।

जब ग्रामीणों को भाजपा नेताओं की उपस्थिति के बारे में पता चला तो वे मौके पर पहुंच गए और मंदिर का घेराव कर लिया। प्रदर्शनकारियों ने नेताओं को बाहर नहीं आने दिया। मीडिया में आई खबरों में दावा किया गया कि किसान चाहते थे कि कुछ मुद्दों को लेकर ग्रोवर माफी मांगें।

गौरतलब है कि केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलनरत किसान हरियाणा की सत्तारूढ़ भाजपा और उसकी सहयोगी जननायक जनता पार्टी के नेताओं के कार्यक्रमों का विरोध कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों