पंजाब के जालंधर में प्रदर्शनकारी किसानों ने भाजपा के कार्यक्रम को बाधित करने का प्रयास किया

By भाषा | Updated: January 10, 2021 21:49 IST2021-01-10T21:49:59+5:302021-01-10T21:49:59+5:30

Protesting farmers in Jalandhar, Punjab, tried to disrupt BJP's program | पंजाब के जालंधर में प्रदर्शनकारी किसानों ने भाजपा के कार्यक्रम को बाधित करने का प्रयास किया

पंजाब के जालंधर में प्रदर्शनकारी किसानों ने भाजपा के कार्यक्रम को बाधित करने का प्रयास किया

चंडीगढ़, 10 जनवरी केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के एक समूह ने रविवार को पंजाब के जालंधर जिले में भाजपा के एक कार्यक्रम को बाधित करने का प्रयास किया।

किसानों ने केंद्र तथा पंजाब के भाजपा नेतृत्व के खिलाफ नारे लगाए।

अधिकारियों ने बताया कि कानून-व्यवस्था कायम रखने की खातिर पंजाब पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर रखे थे।

उन्होंने बताया कि जालंधर के कंपनी बाग में हो रहे भाजपा के कार्यक्रम को प्रदर्शनकारी बाधित नहीं कर सकें, इसलिए अवरोधक लगाए गए थे तथा अन्य इंतजाम किए गए थे।

हाथों में काले झंडे लिए किसानों ने अवरोधकों को तोड़ने के प्रयास किया तथा उस स्थल पर जाने की कोशिश की जहां राज्य के भाजपा नेता प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रहे थे।

कुछ किसान उस स्थल तक पहुंचने में सफल रहे लेकिन पुलिस उन्हें पकड़कर ले गई।

पंजाब भाजपा प्रमुख अश्विनी शर्मा भी इस प्रदर्शन में हिस्सा लेने जालंधर आए थे। बाद में संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रदर्शन करने वाले लोग किसान नहीं थे। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे पूरा भरोसा है कि किसान इस तरह की चीजों में शामिल नहीं हो सकते।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Protesting farmers in Jalandhar, Punjab, tried to disrupt BJP's program

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे