लाइव न्यूज़ :

प्रदर्शनकारी किसानों ने दिल्ली को नोएडा से जोड़ने वाले एक मुख्य मार्ग को अवरूद्ध किया

By भाषा | Updated: December 5, 2020 15:42 IST

Open in App

नोएडा (उप्र) पांच दिसंबर नये कृषि कानूनों के खिलाफ यहां पिछले पांच दिनों से चिल्ला बार्डर पर धरना दे रहे किसानों ने दिल्ली को नोएडा से जोड़ने वाले एक मुख्य मार्ग को भी शनिवार को अवरुद्ध कर दिया।

चिल्ला बार्डर से होकर गुजरने वाला दिल्ली-नोएडा लिंक रोड शनिवार सुबह तक यातायात के लिए खुला हुआ था, जिसे प्रदर्शनकारी किसानों ने इसे पूर्वाह्न करीब 11 बजे अवरूद्ध कर दिया।

पुलिस उपायुक्त (यातायात) गणेशा साहा ने कहा, ‘‘यह मार्ग आधिकारिक तौर पर बंद नहीं किया गया है और हम स्थिति का जायजा ले रहे हैं।’’

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ, मुजफ्फरनगर, फिरोजाबाद, कासगंज, गौतमबुद्ध जैसे जिलों से आए तथा भारतीय किसान यूनियन, भारतीय किसान यूनियन (भानु) और भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) जैसे संगठनों से जुड़े किसान यहां बार्डर पर प्रदर्शन कर रहे हैं।

भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से किसानों के साथ बातचीत करने की मांग की है और कहा कि किसान प्रधानमंत्री के साथ शांतिपूर्वक वार्ता करने के लिए तैयार हैं।

इसी बीच, धरना स्थल पर पहुंचे अतुलेश्वर धाम इंद्रप्रस्थ पीठ के स्वामी योगेश्वर अचार्य महाराज ने कहा कि संत समाज के मंदिरों का निर्वाह किसानों द्वारा किया जाता है। सरकार अगर अपने रुख पर अड़ी रही, तो संत समाज को भी किसानों के साथ आंदोलन में उतरना पड़ेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो