लाइव न्यूज़ :

'केन्द्र जबतक तीन कृषि कानूनों को वापस नहीं लेता, प्रदर्शनकारी दिल्ली की सीमाओं से नहीं हिलेंगे'

By भाषा | Updated: September 22, 2021 20:57 IST

Open in App

कुरुक्षेत्र (हरियाणा), 22सितंबर हरियाणा भारतीय किसान यूनियन(चढूनी) के प्रमुख गुरनाम सिंह चढूनी ने बुधवार को कहा कि जबतक केन्द्र तीन नए कृषि कानूनों को वापस नहीं लेता तबतक दिल्ली की सीमाओं पर डटे किसान वहां से नहीं हिलेंगे।

चढूनी ने कहा कि सरकार चाहे जितना दबाव डाले लेकिन किसान कानून रद्द होने तक हरियाणा-दिल्ली बॉर्डर से एक इंच भी नहीं हिलेंगे।

पंजाब के कुरुक्षेत्र के इस्माइलाबाद में ‘किसान महापंचायत’ को संबोधित करते हुए चढूनी ने सरकार से कहा, ‘‘सीमाएं खोलने का सपना देखना बंद कीजिए।’’

किसान नेता रवि आजाद ने कहा कि तीन कृषि कानूनों के रद्द हुए बिना दिल्ली के रास्ते नहीं खुलेंगे।

हरियाणा सरकार ने इस महीने की शुरुआत में कुंडली-सिंघू बॉर्डर पर राष्ट्रीय राजमार्ग -44 पर गतिरोध को समाप्त करने के लिए आंदोलनरत किसान यूनियन के नेताओं के साथ बातचीत करने के लिए एक उच्चाधिकार प्राप्त समिति का गठन किया था। लेकिन किसान यूनियन के नेता पिछले सप्ताह सोनीपत में जिला प्रशासन द्वारा बुलाई गई बैठक में शामिल नहीं हुए थे।

किसान नेताओं के बैठक में शामिल नहीं होने पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने चंडीगढ़ में कहा कि उच्चतम न्यायालय को इसकी जानकारी दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री को भी इसकी जानकारी दे दी गई है।

इसबीच महापंचायत में निर्णय लिया गया कि जबतक कृषि कानून वापस नहीं लिए जाते तबतक किसानों का आंदोलन जारी रहेगा।पंजाब हरियाणा और अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में किसान कम से कम दस माह से आंदोलन कर रहे हैं।

महापंचायत को संबोधित करते हुए चढूनी ने कहा कि प्रदर्शनों के दौरान बड़ी संख्या में किसानों के खिलाफ हरियाणा में मामले दर्ज किए गए और पुलिस किसानों को तलब कर रही है। उन्होंने किसानों से समन को स्वीकार नहीं करने और पुलिस थानों में भी नहीं जाने की अपील की।

इस ‘‘महापंचायत’’ में 27 सितंबर को किसान यूनियनों के ‘‘भारत बंद’’ को सफल बनाने की भी अपील की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित