लाइव न्यूज़ :

हरियाणा: कृषि अध्यादेश के खिलाफ जींद में प्रदर्शनकारियों ने 15 स्थानों पर लगाया जाम

By भाषा | Updated: September 20, 2020 17:36 IST

अध्यादेशों का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर बैठकर धरना दिया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

Open in App
ठळक मुद्देइसकी वजह से वाहन चालकों और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।तीन बजे के बाद 25 सितंबर को भारत बंद का आह्वान करते हुए जाम को खोला गया।किसानों के प्रदर्शन के मद्देनजर सुरक्षा के लिए जिले में आठ पुलिस उपाधीक्षक, 22 निरीक्षक और करीब 800 पुलिस कर्मी तैनात किए गए थे।

जींद: केंद्र द्वारा कृषि से जुड़े तीन अध्यादेश लाए जाने के खिलाफ जींद जिले में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू), आढ़ती व अन्य संगठनों ने रविवार को 15 स्थानों पर राष्ट्रीय राजमार्ग और राज्य मार्ग को बाधित किया। प्रदर्शन के चलते जींद-रोहतक, जींद-पटियाला, जींद-कैथल, जींद-करनाल, जींद-सफीदों, असंध-पानीपत, जींद-हिसार मार्ग तीन घंटे तक बाधित रहे।

अध्यादेशों का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर बैठकर धरना दिया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसकी वजह से वाहन चालकों और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, भाकियू के आह्वान पर लगाए गए जाम के चलते पुलिस बल सतर्क रहा और जिन स्थानों पर रास्ते बाधित किए गए थे उनसे कुछ दूरी पर पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई थी।

उधर, सफीदों के खानसर चौंक पर किसानों ने काले झंडे लेकर धरना दिया। तीन बजे के बाद 25 सितंबर को भारत बंद का आह्वान करते हुए जाम को खोला गया। किसानों के प्रदर्शन के मद्देनजर सुरक्षा के लिए जिले में आठ पुलिस उपाधीक्षक, 22 निरीक्षक और करीब 800 पुलिस कर्मी तैनात किए गए थे।

दो एएसपी पूरे हालात पर नजर रखे हुए थे। एएसपी अजित सिंह शेखावत ने बताया कि रास्ता जाम करने के आह्वान को देखते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए थे। उन्होंने कहा कि वाहन चालकों को दिक्कत न हो, इसलिए वैकल्पिक रास्ते बनाए गए थे।

शेखावत ने बताया कि तीन बजे सभी रास्तों को खोल दिया गया। सड़क जाम करने के मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। भाषा सं. धीरज धीरज

टॅग्स :हरियाणाकिसान विरोध प्रदर्शननरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा