लाइव न्यूज़ :

पंजाब में प्रदर्शनकारियों ने भाजपा नेता के घर के बाहर गोबर से भरी ट्रॉली पलट दी

By भाषा | Updated: January 1, 2021 21:57 IST

Open in App

चंडीगढ़, एक जनवरी पंजाब के होशियारपुर में शुक्रवार को कुछ लोगों ने भाजपा के एक नेता के घर के बाहर गोबर से भरी ट्रॉली पलट दी। इसके बाद मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों को चेताना पड़ा कि वे कानून अपने हाथ में नहीं लें।

कुछ लोगों ने हरियाणा में पंजाब के पूर्व मंत्री तीक्ष्ण सूद के घर के बाहर ट्रोली में भरा गोबर बिखेर दिया। माना जाता है कि ये लोग किसान थे।

उन्होंने किसानों के प्रति केंद्र के कथित उदासीन रवैये के खिलाफ नारेबाजी भी की।

इसके बाद सूद के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राय बहादुर जोधमल रोड पर धरना दिया और गोबर फेंकने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

इस बीच पंजाब भाजपा प्रमुख अश्विनी कुमार शर्मा ने घटना की निंदा की।

उन्होंने कहा कि किसानों के रूप में आए कुछ शरारती लोगों ने सूद के आवास पर “हमला“ कर दिया है और ऐसा सिर्फ राज्य की शांति और भाईचारे को बाधित करने के लिए किया गया है।

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने घटना का कड़ा संज्ञान लिया है और कहा कि निजता पर हमले से किसानों के आंदोलन का नाम और मकसद खराब होगा।

उन्होंने किसानों को चेताया कि वे किसान अधिकारों के लिए अपनी लड़ाई में कानून को हाथ में ना लें।

मुख्यमंत्री ने एक बयान में प्रदर्शनकारियों से संयम की अपील की।

सिंह ने कहा कि ऐसी हरकतों से विविध जातियों, धर्मों और समुदायों के बीच बना शांति और सद्भावना का माहौल खराब होगा।

उन्होंने कहा कि ऐसी हरकतों और राजनीतिक नेताओं या कार्यकर्ताओं के परिवार को परेशान करने से पंजाब में कानून एवं व्यवस्था में समस्या की स्थिति बन सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू