प्रदर्शनकारियों ने लाल किले पर सिखों का धार्मिक झंडा फहराया
By भाषा | Updated: January 26, 2021 17:29 IST2021-01-26T17:29:42+5:302021-01-26T17:29:42+5:30

प्रदर्शनकारियों ने लाल किले पर सिखों का धार्मिक झंडा फहराया
चंडीगढ़, 26 जनवरी केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ ट्रैक्टर परेड के दौरान लाल किले पर प्रदर्शनकारियों द्वारा फहराया गया भगवा ध्वज ‘निशान साहिब’ था। सिख धर्म का यह प्रतीक चिन्ह सभी गुरुद्वारा परिसरों में नजर आता है।
तिकोने आकार के ‘निशान साहिब’ ध्वज को सिख बेहद पवित्र मानते हैं। झंडे में दो तलवार, चक्र, दो कृपाण भी दिखते हैं।
दूसरा झंडा संभवत: किसान संगठन का था।
राष्ट्रीय राजधानी में ट्रैक्टर परेड के लिए तय मार्ग से अलग रास्ते पर जाते हुए प्रदर्शनकारी कई जगहों पर पहुंच गए और लाल किले में भी घुस गए। बाद में पुलिस ने उन्हें वहां से हटाया।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।