लाइव न्यूज़ :

पटना में प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ झड़प

By भाषा | Updated: December 27, 2021 23:08 IST

Open in App

पटना, 27 दिसंबर बिहार भाजपा मुख्यालय के बाहर अपनी मांगों के समर्थन में एकत्र हुए सैकड़ों प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने सोमवार को लाठीचार्ज किया, पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया और हवा में पिस्तौलें लहराईं।

आंदोलनकारियों में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल थीं, जिनमें से कई तो बच्चों को गोद में लिए हुए थीं। ये महिलाएं पंचायत वार्ड सचिवों के रूप में अपनी नौकरी को नियमित करने की मांग कर रही थीं।

आंदोलनकारियों ने करीब एक पखवाड़े पहले गर्दनी बाग में धरना शुरू किया था। इस बीच, विपक्षी नेताओं ने धरनास्थल का दौरा किया और उनकी मांग के समर्थन में अपनी एकजुटता व्यक्त की।

समर्थन से उत्साहित वे सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीरचंद पटेल मार्ग स्थित कार्यालय के सामने जमा हो गए और पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी से आश्वासन की मांग करने लगे। चौधरी भाजपा कोटे से ही मंत्री हैं।

यह पता नहीं चल पाया है कि जब प्रदर्शनकारी प्रदर्शन कर रहे थे तब मंत्री अंदर थे या नहीं। पुलिसकर्मी इन प्रदर्शनकारियों को यह कहते हुए वहां से हटने को लेकर दबाव बनाने लगे कि इस मार्ग पर प्रदर्शन की अनुमति नहीं है।

प्रदर्शनकारियों और पुलिसकर्मियों के बीच हाथापाई हुई, और बाद में लाठीचार्ज और पानी की बौछारों की नौबत आ गयी।

पुलिस दल के कुछ सदस्यों को भीड़ के पीछे दौड़ते देखा गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि हालांकि, कोई गोली नहीं चलाई गई और दोपहर तक स्थिति सामान्य हो गई। उन्होंने कहा कि "अवैध प्रदर्शन" में शामिल लोगों के खिलाफ अब तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर